• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई : मोदी

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी pm modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा के चुनावों और 11 राज्यों के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विजय को ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ नारे की जीत बताते हुए आज कहा कि आने वाले समय में देश एवं राज्यों का विकास ही चुनाव का आधार रहने वाला है और जो यह नहीं समझेंगे उनकी जमानत भी नहीं बचेगी।

श्री माेदी ने यहां दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा के मुख्यालय में आयोजित धन्यवाद ज्ञापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “अगर आज आप मुझे बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब भी जनता के जनादेश की तरह साफ है- बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है”

हर भारतीय तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य तय करे सरकार: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार तो सबसे खास है। बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है ! बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं! बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है! ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है। मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है। आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी।”

श्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो। उन्होंने कहा कि देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है। जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गयी है। आज देश, भाजपा पर जो स्नेह दिखा रहा है, राजग पर जो स्नेह दिखा रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि भाजपा और राजग ने देश के विकास को, लोगों के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है। हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए।

Tags: bihar chunavbihar election result 2020Bihar Final ResultBihar vidhan sabha chunav 2020BJP Chunav Result 2020pm modi livePM Modi Live Updatesपीएम मोदी लाइवबिहार चुनावबिहार चुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट्स 2020
Previous Post

हर भारतीय तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य तय करे सरकार: राहुल गांधी

Next Post

केशव मौर्य ने ली मेंदाता में भर्ती महंत नृत्यगोपाल दास की स्वास्थ्य की जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
CM Yogi
बिहार

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

06/11/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025
Next Post
महंत नृत्य गोपाल दास Mahant Nritya Gopal Das

केशव मौर्य ने ली मेंदाता में भर्ती महंत नृत्यगोपाल दास की स्वास्थ्य की जानकारी

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

चंद्रग्रहण पर करें इन चीजों का दान, जीवन से दूर हो जाएंगी परेशानियां

24/05/2021

06 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

06/08/2022
Her fan finds it difficult to take selfie with entertainment queen Rakhi Sawant

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत के साथ उनके फैन को सेल्फी लेना हुआ इतना मुश्किल

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version