• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उग्रवादियों को सत्ता में बैठे विधायकों और सरकार का संरक्षण प्राप्त है : भाजपा

Writer D by Writer D
29/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
bjp

bjp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत सरकार पर हमला बोला और कहा कि पिछले एक साल में राज्य में अग्रवाद और अपराध का बोलबाला रहा है।

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मौजूदा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर उसे सबसे विफल सरकार बताया और कहा कि इस एक वर्ष राज्य में उग्रवाद और अपराध का बोलबाला रहा। अपराध का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुई। डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना कलंक कथा को दर्शाता है। दुष्कर्म का शिकार सबसे ज्यादा छोटी बच्चियां हुई है।

कांग्रेसी विधायक ने विधानसभा कार्यवाही में डाली बाधा, अध्यक्ष ने किया निलंबित

श्री मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा नगण्य रही। विकास कार्य ठप रहे। प्रखंड, थाना और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार उफान पर है। उग्रवादियों अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य से भागे हुए उग्रवादी दुबार पैर पसार चुके हैं। दुमका में मुख्यमंत्री के भाई के नाम पर लेवी ली जा रही है। सत्ता में बैठे विधायकों और सरकार का उग्रवादियों को संरक्षण प्राप्त है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को जनता के सपनों पर कुठाराघात करने वाला बताया और कहा कि राज्य की सेवा तीन करोड़ जनता को सरकार ने छला है। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य में परिवारवाद को बढ़ाया है। इस एक वर्ष में विकास जहां शून्य रहा वहीं लूट-खसोट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।

पत्नी को रंगरेलिया मनाते देख पति ने खोया आपा, जानिए फिर…

श्री प्रकाश ने कहा कि यह सरकार होर्डिंग और विज्ञापन पर चलने वाली सरकार है। इनके एक वर्ष के कार्यकाल को सौ में शून्य अंक दिया जाना मुनासिब है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए जितने पैसे महोत्सव में खर्च कर रही है यदि उतने पैसे राज्य के दुखी और पीड़ित समाज को मिलता तो कई लोगों की परेशानी खत्म हो जाती।

Tags: bjphemnat sorenJharkhand newsNational news
Previous Post

कांग्रेसी विधायक ने विधानसभा कार्यवाही में डाली बाधा, अध्यक्ष ने किया निलंबित

Next Post

जब तक सड़कें अच्छी नहीं होंगी तब तक विकास अधूरा रहेगा : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री सैनी ने बतौर वित्त मंत्री पेश किया अपना दूसरा बजट

02/03/2026
Next Post
keshav maurya

जब तक सड़कें अच्छी नहीं होंगी तब तक विकास अधूरा रहेगा : मौर्य

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

महीने के पहले दिन आम आदमी को लगा झटका, LPG सिलेन्ड हुआ महंगा

01/07/2021
Harbhajan Singh

‘इंजमाम ने कौन सा नशा कर लिया’, जानें किस बात पर भड़के भज्जी

15/11/2023

CM धामी एवं राज्यपाल ने नौ सेना प्रदर्शनी का किया अवलोकन

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version