• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही से इन्सास रायफल लूटने वाला बदमाश एंकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस  ने गंगा की कटरी में सिपाही से राइफल लूटने वाले एक बदमाश को एनकाउंटर  के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी।  गिरफ्तार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के कब्जे से एक अपाचे बाइक सहित एक तमंचा और बीते दिनों सिपाही से लूटी गई रायफल भी बरामद की गयी है।

बता दें कि 18 व 19 अगस्त की मध्य रात्रि को कोतवाली सदर क्षेत्र में अमेजन स्टोर पर कुछ बदमाश ताला तोड़कर सामान चोरी करने का प्रयास रहे थे, तभी गश्त कर रहे कोबरा आरक्षी रवि कुमार एंव अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की गयी। जिसके बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड और सरिया से पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुये आरक्षी अभिषेक प्रताप सिंह की इंसास रायफल मय मैग्जीन लूटकर होण्डा कार से फरार हो गये थे। जिसके बाद कोतवाली सदर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिपाही से रायफल लूट की घटना का मामला दर्ज कर लिया था और तभी से लगातार पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के कई जिलों में लगातार दबिश देकर बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली सोरों क्षेत्र के कासगंज बरेली हाईवे के निकट गंगा की गठरी में गोला कुआं के पास एक बदमाश को बाइक पर जाते हुए रोकने का प्रयास किया, तभी बदमाश ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश की घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाश पवन के पैर में गोली लगी। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कासगंज एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि पुलिस की गठित टीमों द्वारा किये गये निरन्तर प्रयासों के क्रम में मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना मे संलिप्त बदमाश पुलिस कर्मियों से लूटी गयी रायफल को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कहीं जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान व रास्तों पर आने जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग शुरु की गयी। इसी दौरान कोतवाली सोरों इलाके में गोला कुआं गंगा कटरी के पास एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा दूर से ही रूकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर अवैध तमंचे से फायर किया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया गया तो एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पवन पुत्र श्यामवीर निवासी कंचनपुर थाना सुन्नगढ़ी जनपद कासगंज बताया। मौके से एक तमंचा 315 बोर व खोखा जिन्दा कारतूस बरामद करने के बाद उसके पास से मिले बैग को खोलकर देखा गया तो उक्त बैग में बीते दिनों कासगंज में पुलिसकर्मियों से लूटी गयी इन्सास रायफल कपड़े में लिपटी हुई मिली।

Tags: crime newskasganj newsPolice Encounter
Previous Post

दिवंगत कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकालेगी BJP, इन नदियों में होगा विसर्जन

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को किया तलब, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
avnish awasthi

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को किया तलब, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.34 करोड़ के पार, 11.59 लाख से अधिक मौत

27/10/2020
air india

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के ठीक बाद एयर इंडिया विमान में लगी आग

22/07/2025
palak paneer omlette

बच्चों के लिए बनाए ‘पालक पनीर ऑमलेट’, मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version