• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवंगत कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकालेगी BJP, इन नदियों में होगा विसर्जन

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kalyan Singh

Kalyan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे कल्याण सिंह 23 अगस्त को पंचतत्व में विलीन हो गए। अब बीजेपी (BJP) उनके अस्थि कलश के साथ यात्रा  निकालने की तैयारी में है। इसके लिए संघ और बीजेपी नेताओं ने मंथन करना शुरू कर दिया है।

कलश यात्रा का पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस कलश यात्रा के ज़रिए स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियों को नरौरा के साथ-साथ काशी में गंगा, प्रयागराज में संगम और अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जन की योजना बनाई गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया था। उसके बाद लखनऊ से लेकर अलीगढ़ और वहां से अतरौली व नरौरा तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह से एक पुत्र अपने पिता को अंतिम विदाई देता है, उस तरह से अंतिम यात्रा में साथ रहे। अब बीजेपी और संघ उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की अस्थि कलश के साथ कलश यात्रा निकालने की तैयारी में है। 27 अगस्त को नरौरा में कल्याण सिंह के अस्थि फूल चुने जाएंगे और 1 सितंबर को एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर अस्थि कलश यात्रा को लेकर पूरी योजना तैयार कर रहे हैं। तारीख, स्थान और यात्रा का रूट आदि तय किये जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि उनके अस्थि कलश को नरौरा के साथ-साथ काशी में गंगा, प्रयागराज में संगम और अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित किया जाएगा।

पीएम समेत तमाम नेताओं ने दी थी श्रद्धांजलि

इससे पहले प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और तमाम बीजेपी के बड़े नेताओ ने कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। अतरौली पहुचकर कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जब राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा था तो वो कल्याण सिंह के पास गए और उनको जानकारी दी। तब कल्याण सिंह ने उनसे कहा कि आज उनकी ज़िंदगी का उद्देश्य पूरा हो गया आज वो बहुत खुश हैं।

Tags: bjpkalyan singhkalyan singh newskalyan singh updatesLucknow News
Previous Post

पत्नी ने डॉक्टर पति के लिए नहीं बनाया पैग तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

Next Post

सिपाही से इन्सास रायफल लूटने वाला बदमाश एंकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

सिपाही से इन्सास रायफल लूटने वाला बदमाश एंकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सड़क परियोजनाओं के लिए निःशुल्क शासकीय भूमि देगी राज्य सरकार : सीएम योगी

08/10/2022
Jyeshtha Amavasya

कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान का समय

12/05/2026
krishi mandi parishad

मण्डी परिसरों में कोरोना प्रोटोकाॅल का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा : अंजनी कुमार

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version