Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2020 में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्म है ‘राम सिंह चार्ली’

Ram singh charli imdb rating

राम सिंह चार्ली

नई दिल्ली| देश में कोरोना के चलते सिनेमाघरों के बंद होने के बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म्स दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट के पसंदीदा साधन बन गए हैं। कोरोना काल में अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस बीच सोनी लिव पर आई ‘राम सिंह चार्ली’ 2020 में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है।

‘साथ निभाना साथिया 2’ शो में फिर राशि बेन बनकर वापसी करेंगी ये एक्ट्रेस

‘राम सिंह चार्ली’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने सर्कस को फिर से जिंदा करना करना चाहता है और वह इसके लिए अपनी जी-जान लगा देता है। महान एक्टर चार्ली चैपलिन से प्रेरित राम सिंह हर मुश्किल परिस्थिति में मुस्कुराने का हुनर रखता है। वह बिजनेस के लिए अपनी कला से बिलकुल भी समझौता नहीं करता। फिल्म में राम सिंह चार्ली का रोल कुमुद मिश्रा ने निभाया है, जिनके काम की जमकर तारीफ हो रही है।

पांच माह में कोरोना से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या : रामगोपाल यादव

इस फिल्म की वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आथिया शेट्टी, निधि अग्रवाल, शशांक खेतान जैसी इंडस्ट्री की हस्तियों ने प्रशंसा की। राम सिंह चार्ली का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ ने किया है। इसमें कुमुद मिश्रा के अलावा दिव्या दत्ता, आकाश खुराना और फारुख सीयर जैसे सितारों ने काम किया है।

Exit mobile version