Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवंगत पासवान के सम्मान में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

रामविलास पासवान का निधन

रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान के सम्मान में शुक्रवार को दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानियों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

गृह मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में बताया कि श्री पासवान के सम्मान में आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

पासवान के निधन से दुखी राबड़ी देवी ने कहा- आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा

उन्होंने कहा कि श्री पासवान के अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य को इसका अधिकार दिया जाएगा।

श्री पासवान का आज देर शाम दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

Exit mobile version