Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झूठ के आधार पर शिगूफ़ा छोड़ने वाले दल, आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे : दिनेश शर्मा

आगरा। शनिवार को जनसम्पर्क अभियान के तहत आगरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जनपदवासियों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम के तहत लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

शनिवार को आगरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यहां पहुंचकर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मतदाता प्रभावी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार में प्राप्त की गयी उपलब्धियां गिनाई।

इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी पार्टियां आपस में ही लड़ रही हैं। लेकिन भाजपा पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतेगी।

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्त होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है, वो दल आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की सेवा करने का काम किया : स्वतंत्रदेव

उन्होंने मतदाता प्रभावी संवाद कार्यक्रम के दौरान सपा पार्टी पर निशाना साधते हुई कहा कि ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए। ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए हैं।

Exit mobile version