• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें: विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
02/06/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu dev Sai

CM Vishnu dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं। व्यस्तता के कारण सभी लोगों से बात करना संभव नहीं हो पाता पर थोड़े-बहुत फोन हम आज भी रिसीव करते हैं और लोगों से बात करते हैं। यह बात एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने रविवार को कही।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि, धरातल से जुड़कर काम करना मुझे पसंद है। ये सही बात है कि आज भी मैं क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क में रहता हूँ। एक फोन हमेशा मैं अपने पास रखता हूं। मेरा यह नंबर बहुत पुराना है। जिस दिन जशपुर जिले में टॉवर लगा था और बीएसएनएल वालों ने जो नम्बर मुझे दिया था वह रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के हर कार्यकर्ता एवं लोगों के पास है। उस समय किसी को कोई भी परेशानी होती तो मुझे डायरेक्ट कॉल करते थे, बिजली गुल हो या कहीं का ट्रांसफार्मर बदलना हो या हैंडपंप लगवाना हो, लोग मुझसे सीधा शिकायत करते और मैं उसका निराकरण भी करता था।

साय (CM Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें। हम उनसे किए गए एक-एक वादों पर खरा उतरेंगे। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यदि आप हमें कोई सुझाव या सलाह देना चाहें तो पत्र या फोन कॉल के माध्यम से दे सकते हैं, इसे हम आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

सीएम धामी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- कार्य शैली में लाएं सुधार

सरकार के आगामी पांच साल की कार्ययोजना के सवाल पर विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि मोदी की गारंटी में किए गए सभी वादों को पूरा करें। केंद्र की आयुष्मान योजना सहित सभी योजनाएं, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं किया या अड़ंगा डालने का काम किया, इसे भी धरातल पर लागू करेंगे। अब जब तीसरी बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। पर्यटन को बढ़ावा, नक्सलवाद खत्म करना, 100 से अधिक वनोपजों का अधिक से अधिक मूल्य आदिवासियों को मिले, नियद नेल्लानार योजना से नक्सल प्रभावित पांच जिलों तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की योजनाओं को पंहुचाना हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ के हित में जो भी जरूरी निर्णय आगे लेने पड़ें वो हम लेंगे। मोदी जी 2047 तक विकसित भारत बनाने में की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हम विकसित छत्तीसगढ़ जरूर देखेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने के सवाल पर मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद जब हमारी 15 साल की सरकार थी तब हमने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सरगुजा जहां नक्सलवाद पनपा था, वहां हमारी सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण पूरी तरह हमने नक्सलवाद को समाप्त किया। आज बस्तर क्षेत्र का एक बहुत छोटा सा भू-भाग ही नक्सलवाद से ग्रस्त है, लेकिन आज पूरे छत्तीसगढ़ की छवि नक्सली प्रदेश के रूप में है, जो हमारे पर्यटन को प्रभावित कर रहा है। हम सबको मिलकर इसको बदलना है और ये सब के प्रयास से ही संभव हो सकता है। पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावना है, जो देश के लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकती है।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnu Dev SaiRaipur news
Previous Post

आज रात से महंगा होगा हाइवे पर सफर, NHAI ने इतना बढ़ाया टोल टैक्स

Next Post

कौन है भगवान शिव की बेटी, जाने कैसे हुई थी उत्पत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Sawan

कौन है भगवान शिव की बेटी, जाने कैसे हुई थी उत्पत्ति

यह भी पढ़ें

Shivraj Singh Chauhan

इंसान ने अपने सुख की खातिर मानवता को संकट में डाला : शिवराज

04/12/2020
suicide

नौकरी का झांसा देकर ठगे जाने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

14/09/2021

मुंबई इंडियंस के इस बॉलर के आगे रनों के लिए तरसते हैं ऋषभ पंत

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version