Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संसद के मानसून सत्र को लेकर बिछाई जा रही है सियासी बिसात, विपक्ष करेगी सरकार का घेराव

संसद का शीतकालीन सत्र winter session of Parliament

संसद का शीतकालीन सत्र

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन मोदी सरकार और विपक्षी दलों की ओर से सियासी बिसात बिछने लगी है। सत्र से पहले ही फेसबुक को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। इसके अलावा कांग्रेस चीन से चल रहे तनाव खासकर लद्दाख के गलवां में हुए संघर्ष में 20 सैनिकों की शहादत पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

DMRC प्रमुख ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के संचालन और रखरखाव की जांच का किया मुआयना

इस बीच, कांग्रेस सांसद और संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। थरूर ने दुबे पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में निशिकांत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और थरूर के खिलाफ जवाबी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

थरूर ने फेसबुक को समिति की ओर से नोटिस भेजने की बात कही थी। इस पर निशिकांत ने कहा था कि समिति के अध्यक्ष को सदस्यों के साथ एजेंडे पर चर्चा किए बिना कुछ भी करने का अधिकार नहीं है। इस पर थरूर का कहना था कि ऐसा कहकर दुबे ने समिति और संसद की गरिमा गिराई है।

मुंबई में भारी बारिश और हाईटाइड का अलर्ट, 4.47 मीटर तक उठ सकती है समंदर की लहरें

इस बीच मानसून सत्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि सत्र दो हफ्ते का होगा और 10 सितंबर तक शुरू हो सकता है। कोरोना महामारी के चलते सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कई तरह की तैयारियां की गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्यसभा की बैठक न सिर्फ अलग-अलग समय पर होगी। बल्कि बैठक के दौरान दोनों सदनों का उपयोग किया जाएगा।

Exit mobile version