Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनता ने विकास का ट्रेलर देखा है, असली फ़िल्म 10 मार्च से देखने को मिलेगी : केशव मौर्य

Keshav Maurya

Keshav Maurya

शाहजहांपुर। जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उस गाड़ी में बैठा गुंडा, सपा का नारा खाली प्लॉट हमारा। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav maurya) ने शनिवार को जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

केशव प्रसाद मौर्य (keshav maurya)ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शाहजहांपुर में कभी कमजोर नहीं रही। 2019 में सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल आदि पार्टियों ने एक होकर नरेन्द्र मोदी को रोकना चाहा, लेकिन उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को 64 सांसदों मिले। उन्होंने (keshav maurya) सपा, बसपा आदि पार्टियों को सांप नाथ, नागनाथ, नेवला नाथ आदि की उपाधि देते हुए कहा कि एक होकर भी यह लोग कमल को खिलने से नहीं रोक पाए।

इस बार भी जिले से छह सीटों पर भाजपा काबिज होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। बूथ जिताने वाला कार्यकर्ता कल विधायक और सांसद हो सकता है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में बिजली नहीं मिली, आज बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उस गाड़ी में बैठा गुंडा, सपा का नारा खाली प्लॉट हमारा। वहीं, भाजपा की सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई भी किसी की जमीन पर कब्जा कर सके।

सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है : केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक जनता ने विकास का ट्रेलर देखा है। असली फ़िल्म दस मार्च से देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो साइकिल पंचर करने नहीं, बल्कि भाजपा विरोधियों की जमानत जब्त कराने आये हैं। डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है। भाजपा जो कहती है करती है। डबल राशन दिया जा रहा है। कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सपा-बसपा, कांग्रेस लोक लुभावने सपने दिखाकर व जातियों में बांट कर धोखे से सरकार बना सकते हैं लेकिन लोगों का भला नहीं कर सकते। सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार में बेरोजगारों को नौकरी के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी, जबकि भाजपा सरकार में साढ़े चार लाख नौकरियां दी गई।

अखिलेश यादव जी को को न नींद आयेगी न सपना : केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल का बटन दबाने से गुंडे माफियाओं का जन्म होगा। जबकी कमल का बटन दबाने से गरीब का मकान बनेगा, सुविधायों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही साइकिल पंचर हो चुकी है। इस बार भी भाजपा तीन सौ पार होगी। उन्होंने फिर एक बार फिर दोहराया कि सौ में साठ हमारा है, चालीस में बंटवारा है और बटवारे में भी हमारा है। भाजपा की सरकार में किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी।

Exit mobile version