• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये लक्षण बताते है कि डायबिटीज की हो गई है शुरुआत

Writer D by Writer D
13/05/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Diabetes

Diabetes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में मधुमेह अर्थात डायबिटीज (Diabetes) के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। जब शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इस स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। ये बीमारी अनुवाशिंक भी होती है और खराब जीवनशैली के कारण भी पनपती है। लोगों की लापरवाही उन्हें इस गंभीर समस्या की तरफ ढकेल रही है। ऐसे में समझदारी यही हैं कि समय रहते इसके लक्षणों को जानकर उचित जीवनशैली का पालन किया जाए ताकि इससे बचाव हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज (Diabetes) की शुरुआत को दर्शाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज (Diabetes) की वजह से आपके ब्लड से एक्सट्रा शुगर को निकालने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब शुगर ज्यादा हो तो किडनी इनको ब्लड से निकालती हैं, जिससे बार-बार पेशाब आता है। सामान्य से ज्यादा बार बाथरूम जाना, खासकर रात में, हाई ब्लड शुगर का संकेत है।

पैरों में आ सकते हैं छाले

आम तौर पर, पैर के अल्सर की विशेषता त्वचा में दरार या गहरे घाव से होती है। डायबिटिक फुट अल्सर एक खुला घाव है जो मधुमेह के लगभग 15% रोगियों को होता है। यह मुख्य रूप से पैर के तलवे पर पाया जाता है।

वजन कम होना

डायबिटीज में अपर्याप्त इंसुलिन उत्पादन के कारण शरीर खून से ग्लूकोज को बॉडी सेल में पहुंचा नहीं पाता एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल के लिए जिसके कारण शरीर फैट और मांसपेशियों को बर्न करने लगता है एनर्जी लिए जिसके वजन कम होने लगता है।

मसूड़ों में दर्द

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर मसूड़ों में दर्द और खून आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हाई ब्लड शुगर की वजह से बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। दूसरा शुगर बढ़ने पर मसूड़ों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता है, ये भी मसूड़ों की बीमारी का कारण बनता है।

थकान महसूस होना

पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह भी डायबिटीज की शुरुआत हो सकती है। दरअसल, मधुमेह की चपेट में आने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट ठीक तरह से ब्रेक नहीं हो पाता है। ऐसे में खाना खाने और पूरी नींद लेने के बाद भी थकावट महसूस होती है। अगर आपको भी लगातार थकान हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

लगातार भूख लगना

आपका शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले खाने को ग्लूकोज में बदल देता है जिसे आपकी कोशिकाएं एनर्जी के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो कोशिकाएं ग्लूकोज को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, इसलिए आपके शरीर को द्वारा खाए जाने वाले खाने से पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है। ऐसे में आपको हर समय भूख लगेगी, भले ही आपने तुरंत ही खुछ खाया हो।

आंखों का कमजोर होना

ब्लड शुगर हाई होने पर रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो जाती हैं। इसकी वजह से आंखों से संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। डायबिटीज में कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, और ग्लूकोमा जैसी परेशानियां होने लगती है। अगर शुगर कंट्रोल न की जाए तो कई बार आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

मुंह का सूखना

डायबिटीज (Diabetes) के शुरुआती लक्षणों में मुंह का सूखना और त्वचा में खुलजी होना भी आम है। जब आप बार-बार वॉशरूम का इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी खर्च होगा, जिसकी वजह से आपनी मुंह सूखने लगेगा। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा की नमी गायब हो जाएगी, जिससे खुलजी की समस्या होने लगेगी।

Tags: Diabetesdiabetes care tipsHealthhealth tipsHealthy livingsymptoms of diabetes
Previous Post

ककड़ी का सेवन इन समस्याओं के लिए होती है लाभकारी

Next Post

ये सुपरफूड आपका वजन कम करने में करेंगे मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Swami Avimukteshwarananda
Main Slider

महंत की गद्दी रिश्तेदारी से मिली… सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

14/02/2026
Pm Rahat Scheme
Main Slider

‘सेवा तीर्थ’ से मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सड़क पर एक्सीडेंट हुआ तो फ्री होगा इलाज!

14/02/2026
UP Board
Main Slider

यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं… यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन

14/02/2026
Pulwama Attack
Main Slider

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

14/02/2026
CM Yogi
Main Slider

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री योगी

14/02/2026
Next Post
weight

ये सुपरफूड आपका वजन कम करने में करेंगे मदद

यह भी पढ़ें

Will Chris Gayle have his favorite among the Kings of Punjab today? place

क्या आज पंजाब के किंग्स में क्रिस गेल को मिलेगी उनकी फेवरेट जगह?

26/04/2021
Paddy

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान खरीद

31/10/2025
murder

मॉडल शॉप के वेटर की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version