• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

Writer D by Writer D
01/04/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेत के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा है। शेयर बाजार (share market) ने आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान में की, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों ने तेजी का रास्ता पकड़ लिया। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में ही बीएसई का सेंसेक्स 270 अंक से अधिक की छलांग लगा चुका है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 37.78 अंक की कमजोरी के साथ 58,530.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स भी पहले 10 मिनट में ही हरे निशान में 58,663.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के तुरंत बाद बाजार में कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, जिसकी वजह से अगले 10 मिनट में ही सेंसेक्स गिरकर 58,568.35 अंक के स्तर तक आ गया।

शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

बाजार में आई इस गिरावट के बाद खरीदार एक्टिव हो गए और थोड़ी ही देर में शेयर बाजार पर पूरी तरह से हावी हो गए। खरीदारों ने बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी। हालांकि बीच-बीच में मामूली स्तर पर बिकवाली भी होती रही, लेकिन खरीदारी का जोर लगातार बना रहा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 204.80 अंक की मजबूती के साथ 58,773.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने भी 27.85 अंक की कमजोरी के साथ 17,436.90 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ने शुरुआती खरीदारी का फायदा उठाया और पहले 10 मिनट में ही उछल कर 17,496.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद अगला 10 मिनट बिकवाली के दबाव का रहा, जिसके कारण निफ्टी में भी मामूली गिरावट आई।

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

इस गिरावट के बाद खरीदारों के एक्टिव होते ही बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिससे निफ्टी भी कुलांचे भरते हुए ऊपर की ओर चढ़ने लगा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 63.20 अंक की मजबूती के साथ 17,527.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 26.13 अंक यानी 0.04 प्रतिशत टूटकर 58,542.38 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,434.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, 411 अंक तक गिरा सेंसेक्स

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 115.48 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,568.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 33.50 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 17,464.75 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

महिला सुरक्षा पर CM योगी सख्त, यूपी में फिर से एक्टिव होगा एंटी रोमियो स्क्वॉड

Next Post

हिंसक हुए देश के लोग, राष्ट्रपति आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Share Market
Business

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

22/04/2026
Share Market
Business

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

20/04/2026
Gold-Silver
Business

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

17/04/2026
Next Post

हिंसक हुए देश के लोग, राष्ट्रपति आवास के बाहर किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

CM Dhami provided appointment letters to 1456 candidates.

1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

14/10/2025

बनास डेयरी की पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : पीएम मोदी

19/04/2022
Arrested

दस हजार के इनामी सहित दो अपराधी गिरफ्तार

18/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version