• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Writer D by Writer D
20/04/2026
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की मजबूती और बढ़ गई। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट लिमिटेड, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी के शेयर 2.14 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल, टीएमपीवी, एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एटरनल के शेयर 3.62 प्रतिशत से लेकर 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,776 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 945 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,831 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 139.36 अंक की मजबूती के साथ 78,632.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक उछल कर 78,733.25 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स की चाल में गिरावट आने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी देर में ही अपनी बढ़त गंवा दी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 5.82 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 78,487.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 37.95 अंक उछल कर 24,391.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से पहले 10 मिनट में ही यह सूचकांक उछल कर 24,420.20 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से निफ्टी की चाल कमजोर पड़ गई। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद यह सूचकांक गिर कर लाल निशान में 24,241.25 अंक के स्तर तक आ गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 20.75 अंक टूट कर 24,332.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,493.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 156.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,353.55 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bse nse newsFinance Newsinvestors sentimentmarket opening indianifty todaysensex todayshare market clashshare market indiastock market declinestock market newstrading updateनिफ्टीसेंसेक्स
Previous Post

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

Next Post

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी

यह भी पढ़ें

cm yogi

ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से यूपी में कोरोना नियंत्रण में : सीएम योगी

16/05/2022
GAIL

नगर निगम में निकली कई पदों पर भर्तियां, फटाफट ऐसे करें आवेदन

31/07/2022
PM Modi

पीएम मोदी ने दशहरे पर हिमाचल को दिया एम्स का तोहफा, 750 बेड और 64 ICU की सुविधा

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version