• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

Writer D by Writer D
19/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो नाबालिग जुड़वा बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस के अनुसार, रविवार (19 अप्रैल 2026) सुबह करीब 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो बच्चियों की हत्या (Double Murder) कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था। दोनों बच्चियों के शव लहूलुहान हालत में घर के अंदर पड़े मिले।​फॉरेंसिक जांच और साक्ष्य संकलन

पुलिस उपायुक्त दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों मृत बालिकाओं की उम्र करीब 11 वर्ष थी। उनके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान पाए गए हैं।

आरोपी पिता गिरफ्तार

​पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त पिता को हिरासत में ले लिया ह। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्या (Double Murder) के पीछे के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

डीसीपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया- हमें सुबह सूचना मिली थी कि एक पिता द्वारा अपनी दो पुत्रियों की हत्या कर दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है।

भारी पुलिस बल तैनात

​इस घटना के बाद से अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जांच में और स्पष्टता आएगी।

Tags: Double murderkanpur news
Previous Post

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

Next Post

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

PM मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प की मिसाल: ए के शर्मा

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाई धारा 370: राजनाथ

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘पहले लड़कियों के साथ लव जिहाद, अब लड़कों का हो रहा माइंडवॉश’, संगीत सोम बोले- यूसीसी ही उतारेगा ये ‘बुखार’

17/09/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
Main Slider

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

17/09/2026
Main Slider

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले नई सौगात, सरयू किनारे आकर ले रहा सांस्कृतिक केंद्र

17/09/2026
Next Post
Share Market

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

यह भी पढ़ें

james anderson

जेम्स एंडरसन : विकेट लेता रहा तो जरूर चुना जाऊंगा एशेज सीरीज की टीम में

28/08/2020

डायबिटीज में रामबाण होता है छुहारे वाला दूध, जानें और भी फायदे

03/02/2022
Papaya Leaf Juice

डेंगू से बचाव में कारगर है ये जूस, ऐसे करें तैयार

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version