• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घनी और काली आइब्रो के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Writer D by Writer D
31/08/2024
in मनोरंजन
0
eyebrows

eyebrows

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत दिखने के लिए आपकी नाक, आंख और होंठ का अच्छा दिखना जरूरी होता है। आंखों को खूबसूरत दिखाने में बड़ा रोल आइब्रोज (Eyebrows) का भी होता है। बहुत सी महिलाओं की आईब्रो (eyebrows) काफी पतली होती है। पतली आईब्रो आपके पूरे लुक को खराब कर देती है। यदि आपकी आईब्रोज बहुत ज्यादा पतली हैं और उनमें बहुत कम बाल हैं, तो पतली आईब्रोज को घना बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए है। उम्मीद करते है कि इन उपायों से आपको लाभ होगा।

एलोवेरा

आपकी पतली आईब्रोज को घना बनाने में एलोवेरा काफी सहायक होता है। ऐलोवेरा बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। एलोवेरा में एलोइनिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप इसकी पत्ती को छील कर उसके जैल को हल्के हाथों से आईब्रोज पर मालिश करती हैं तो आपको कुछ समय बाद आईब्रोज घनी होना शुरू हो जाती है।

दूध

कच्चा दूध आइब्रोज को बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होता है। रोज रात में सोने से पहले कच्चा दूध अपने आईब्रोज पर लगा कर हल्की मसाज करती हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रोज अपने आप बढ़ने लगेगी।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल को आईब्रोज पर लगाने से भी फायदा मिलता है। इस तेल में अगर आप शहद मिलाकर 2-3 मिनट के लिए इससे आईब्रो की मसाज करेंगी तो और फिर पानी से साफ कर लेंगी तो आपकी आईब्रोज कुछ दिनों में घनी हो जाएंगी।

अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में अधिक मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन पाया जाता है। जो आपके रोम को पोषण देने में मदद करता है। जिससे आपके बालों का विकास और मजबूत करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना अपनी अंगुलियों की मदद से आइब्रो में ये तेल लगाएं। 30 मिनट लगा रहने के बाद मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करके हटा लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

मेथी

मेथी बालों को हेल्दी रखने में काफी मदद करती गै। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ निकोटिनिक नामक एसिड पाया जाता है जो आपके बालों को घना करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला लेसिथिन तत्व बालों को चमक देता हैं। इसके लिए थोड़ी सी मेथी को रात भर पानी में भिगो दें। दूसरे दिन महीन पेस्ट बनाकर इसे आइब्रो में लगा लें। करीब 30-40 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम 2 बार करें।

नारियल का तेल

ब्यूटी केयर में हमारा पसंदीदा होता है नारियल तेल। स्किन से लेकर हेयर तक और फेस से लेकर पैरों तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इससे रोज दो बार आईब्रो की मसाज करने से ये जल्द ही मोटी और काली हो जाती हैं।

प्याज का रस

प्याज के रस में सल्फर, सेलेनियम, खनिज, बी विटामिन और सी विटामिन पाया जाता है जो बालों के विकास में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद सल्फर कोलेजन ऊतकों को बढ़ाने में मदद करता है। इस्तेमाल करने के लिए प्याज के रस को निकाल लें। इसके बाद इसे कॉटन की मदद से भौहों में लगा लें। करीब एक घंटा लगा रहने के बाद धो लें। अगर आपको प्याज की तीखी गंध नहीं पसंद है तो आप कुछ बूंदे नींबू के रस की भी डाल सकते है।

अंडे की जर्दी

आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सप्ताह में दो बार सिर्फ 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धुल लें। इसके बाद कैस्टर ऑइल से हल्की-सी मसाज कर लें। लाभ होगा।

Tags: beautyBeauty tipshow to get thick eyebrowsremedies for thick eyebrowsthick eyebrow home remediesआईब्रो को घना बनाने के घरेलू तरीकेमोटी और घनी आईब्रो ऐसे पाएं
Previous Post

यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, पूर्व सांसद बनाए गए अध्यक्ष

Next Post

सोमवती अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, लग जाएगा पितृ दोष

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, लग जाएगा पितृ दोष

यह भी पढ़ें

एयर इंडिया विमान हादसा

केरल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि, उड्डयन मंत्री कोझिकोड के लिए रवाना

08/08/2020
mud fall of under construction mall

दिल्ली: द्वारका में निर्माणधीन मॉल की मिट्टी धंसी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

10/01/2021
CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav

कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता… सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

21/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version