• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता… सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

Writer D by Writer D
21/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav

CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। आज गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दीपोत्सव पर समाजवादी पार्टी वाले कहते हैं कि इसकी जरूरत क्या है? दीप की जगह मोमबत्ती जला सकते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग अन्नदाता किसान का अपमान कर रहे हैं। तेल किसान से आ रहा है और दिया प्रजापति समाज बना रहा है। कुम्हार और प्रजापति समाज को इलेक्ट्रिक चाक और सोलर चाक दिए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में बने दिए और मूर्तियां ही इस्तेमाल हो रही हैं। हमने उनकी उत्पादक क्षमता बढ़ाई है। कुम्हारों को मुफ्त में मिट्टी और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बाजार में उछाल इसलिए है क्योंकि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के हाथ में पैसा जा रहा है। अखिलेश यादव ने कभी प्रजापति समाज की पीड़ा नहीं समझी। गद्दी विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं मिलती।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता और वो वैसी हरकतें करते रहते हैं। आज वही कर रहे हैं। उनको दीपावली से नफरत है। अब तक हमें लगता था उन्हें रामजन्मभूमि और रामभक्तों से ही नफरत है। रामद्रोही ही नहीं कृष्ण द्रोही भी हैं और सनातन विरोधी भी हैं।

जहां कभी गोलियां चली थीं, वहां अब दीए जलाए जा रहे

इस विवाद की शुरुआत अखिलेश यादव के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने दीपोत्सव के खर्चे पर सवाल उठाया था। अखिलेश ने कहा, बार-बार दीयों और मोमबत्ती पर खर्चा क्यों? हमें क्रिसमस से सीखना चाहिए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने बड़ा पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, जहां कभी गोलियां चली थीं, वहां अब दीए जलाए जा रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा था, हमने दीपोत्सव के जरिए प्रदेश की एक पहचान बनाने का प्रयास किया है। प्रदेश के नागरिकों की पहचान से समझौता न हो और कोई भी उनकी आस्था से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे। इसके लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से हमने निरंतर प्रयास किए हैं। यहां आने से पहले मुझे श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के समक्ष पहला दीया जलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

Tags: cm yogi
Previous Post

सीएम धामी ने पुलिस कार्मिकों को सौगात, दिया कई कल्याणकारी योजनाओं का गिफ्ट

Next Post

नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया… CM साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया... CM साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

post office

कम समय में चाहिए गारंटीड रिटर्न, तो पोस्ट ऑफिस कि इन स्कीमों में करें निवेश

12/07/2022
Japanese and Sanatan culture

भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी

13/11/2025
crook Lalu Yadav killed

एक लाख का इनामी बदमाश लालू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version