• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कम समय में चाहिए गारंटीड रिटर्न, तो पोस्ट ऑफिस कि इन स्कीमों में करें निवेश

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Business, Main Slider
0
post office

post office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कम समय में सुरक्षित रिटर्न चाहिए तो बगल के किसी पोस्ट ऑफिस (Post Office) में जाएं। वहां पता करें कि किस स्कीम में कम अवधि में निवेश करते हुए अधिक रिटर्म मिल सकता है। पोस्ट से मिली जानकारी के आधार पर आप निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर पोस्ट ऑफिस (Post Office)  नहीं जाना चाहते तो हम आपकी मदद कर देते हैं।

आपको बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत की योजनाओं में कम-कम पैसे लगाकर भी बड़ी रकम जुटाई जा सकती है। खास बात ये कि सरकार ऐसी स्कीम (Small Saving Scheme) को समर्थन देती है। इसलिए पैसा डूबने का खतरा नहीं होता और रिटर्न भी गारंटी के साथ मिलता है। तो आइए उन तीन स्कीम के बारे में जानते हैं जो कम अवधि में बंपर रिटर्न देती हैं।

पोस्ट ऑफिस (Post Office)  की वैसे तो कई स्कीम हैं जिनमें आप पैसे लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। लेकिन बात जब 5 साल के लॉक इन पीरियड की होती है तो तीन स्कीम इसमें दिखती हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट। नीचे इन तीनों स्कीम के बारे में जानकारी मुहैया कराएंगे।

1-पोस्ट ऑफिस (Post Office) रेकरिंग डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस (Post Office)  रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट को गारंटीड रिटर्न और 5 साल में अधिक से अधिक पैसा देने वाली योजनाओं में शामिल किया गया है। अभी यह स्कीम अपने ग्राहकों को 5.8 फीसद की दर से ब्याज दे रही है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट या आरडी में जमा होने वाला ब्याज का पैसा हर तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज में बदल जाता है। सबसे अच्छी बात है कि इस स्कीम में हर महीने 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। 10 रुपये के मल्टीपल में जितना चाहें पैसे जमा कर सकते हैं। आरडी स्कीम में अधिकतम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस का यह खाता 5 साल में मैच्योर हो जाता है।

अनुपमा में आया भूचाल, अधिक का होगा पर्दाफाश

2-पोस्ट ऑफिस (Post Office) टाइम डिपॉजिट अकाउंट

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, टाइम डिपॉजिट स्कीम पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत आप एक ग्राहक के तौर पर पोस्ट ऑफिस में एक साल, दो, तीन और पांच साल के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं। एक, दो और तीन साल की एफडी पर पोस्ट ऑफिस 5.5 परसेंट ब्याज देता है। अगर अधिक रिटर्न लेना चाहते हैं तो आपको 5 साल की एफडी में निवेश करना चाहिए। 5 साल की एफडी पर 6.7 परसेंट ब्याज दिया जाता है। साथ ही इनकम टैक्स एक्ट के तहत सेक्शन 80C में टैक्स छूट भी पा सकते हैं। एफडी स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं।

3-पोस्ट ऑफिस (Post Office) नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

पोस्ट ऑफिस (Post Office) नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या एनएससी का लॉक इन पीरियड 5 साल है। 5 साल में एनएससी मैच्योर हो जाता है और उसका पैसा ग्राहक को मिल जाता है। 5 साल के एनएससी पर पोस्ट ऑफिस के द्वारा ग्राहकों को 6.8 फीसद ब्याज दिया जाता है। एनएससी में कम से कम 1000 रुपये या 100 के मल्टीपल में राशि जमा करा सकते हैं। एनएससी में अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। 5 साल बाद एनएससी मैच्योर हो जाए तो उसे तोड़ने और अपना पैसा लेने की अनुमति मिलती है। कुछ शर्तों में 5 साल से पहले भी एनएससी को तोड़ा जा सकता है। सेक्शन 80C के तहत एनएससी पर भी टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

Tags: Post Office
Previous Post

अनुपमा में आया भूचाल, अधिक का होगा पर्दाफाश

Next Post

CHC में प्रसव के बाद हुई चार बच्चों कि मौत, स्वास्थ्य महकमे में मची खलबली

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
NICU

CHC में प्रसव के बाद हुई चार बच्चों कि मौत, स्वास्थ्य महकमे में मची खलबली

यह भी पढ़ें

benefits of red banana

अब करें लाल केले का सेवन, इसके फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग

14/12/2021
bada mangal

हनुमान जयंती 2021: कैसे हुआ था हनुमान जी का जन्म? यहां पढ़े उनकी जन्म कथा

27/04/2021
G-20

G-20 से पहले चमकेंगे सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

19/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version