• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगीराज में प्रदेश बदहाल हो गया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : शिवपाल

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि है यदि समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव में समर्थन मागेंगे तो उनकी पार्टी सपा उम्मीदवार प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पक्ष में मतदान करेगी।

श्री यादव गुरूवार को यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र जसंवतनगर में खटखटा बाबा की कुटिया पर गणेश युवा शोभायात्रा समिति की भगवान गणेश शोभायात्रा रद्द हो जाने के कारण आयोजित एक दिवसीय विशेष गणेश स्थापना एवम हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करने आये थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव में समर्थन मागेंगे तो उनकी पार्टी सपा उम्मीदवार प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय परास्नातक के 10 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लेगा प्रवेश

उन्हाेंने कहा कि प्रसपा पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है, और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं।

श्री यादव ने साफ किया है कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में वह कोई उम्मीदवार खड़ा नही कर रहे है। उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। उनकी पार्टी सेक्यूलर दलों को एक जुट देखना चाहती हैं, ताकि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज को उखाड़ फेंका जाए।

HDFC Bank ने FD पर घटाया ब्याज, चेक करें नई दरें

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हमने बेहतर राज्य बनाने की ओर अग्रसर किया था। पिछले साढ़े तीन साल के योगीराज में प्रदेश बदहाल हो गया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। विकास के मामले में प्रदेश बहुत पीछे चला गया।

उन्होंने बताया कि पिछले राज्यसभा चुनाव में हमने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था। अब पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए सपा अध्यक्ष को हमसे बात करनी होगी, तभी हम कुछ निर्णय लेंगे।

श्री यादव ने कहा कि हम संघर्ष से नही घबराते। नौजवानों, किसानों की बदहाल स्थित के लिए हम कोई भी संघर्ष और कुर्बानी के लिये हर समय तैयार हैं। अब हमारा एक मात्र लक्ष्य 2022 के चुनाव है। सत्ता पलटे वगैर इस प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर नही लौटाया जा सकता। कोविड संक्रमण के नाम पर जमकर लोगों का उत्पीड़न हुआ है। नौकरशाही सत्ता की शह पर जबरदस्त ढंग से भ्रष्टाचार में लिप्त है।

Tags: political newsshivpal yadavUP Assembly By ElectionUP assembly by-election 2020uppolitics newsप्रगतिशील समाजवादी पार्टीप्रसपायूपी विधानसभा उपचुनावयूपी विधानसभा उपचुनाव 2020शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टी
Previous Post

Navratri :जानें कैसे हुई तेजस्वी दुर्गा मां की उत्पत्ति

Next Post

नवरात्रि पर इस तरह करें दुर्गा मां के हर रूप की पूजा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

26/02/2026
Umashankar Singh
Main Slider

बसपा विधायक के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद

26/02/2026
CJI Surya Kant
Main Slider

बुक कैसी छपी… NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर CJI सूर्यकांत सख्त्त

26/02/2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur
Main Slider

एक दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कोडवा परंपरा से फिर होगा विवाह

26/02/2026
Masala Mathri
Main Slider

होली में मेहमानों को सर्व करें मसाला मठरी, देखें चटपटी रेसिपी

26/02/2026
Next Post
Navratri

नवरात्रि पर इस तरह करें दुर्गा मां के हर रूप की पूजा

यह भी पढ़ें

rekha रेखा

BB OTT: बिग बॉस के घर में होगी रेखा की एंट्री, मिलेगी ये ज़िम्मेदारी 

19/08/2021
Rahul Gandhi

‘भारत में कुछ लोगों को ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दे दिए जाते हैं…’, अमेरिका में बोले राहुल गांधी

09/09/2024
cm channi

पंजाब के सीएम चन्नी ने वाराणसी में संत शिरोमणि के दरबार में लगाई हाजिरी

16/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version