• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब के सीएम चन्नी ने वाराणसी में संत शिरोमणि के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D by Writer D
16/02/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm channi

cm channi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। संत शिरोमणि रविदास जयंती (sant ravidas jayanti) पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में सुबह से ही आस्था की कतार लगी हुई है। संत शिरोमणि के दरबार (Sant Shiromani) में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (cm channi) ने भी मत्था टेका। इसके बाद रविदासिया धर्म प्रमुख संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेकर उन्होंने सदगुरु महाराज की अमृतवाणी भी पूरे आस्था के साथ सुनी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने मेले में लगभग एक किलोमीटर तक घूमकर पंडाल, लंगर और रसोइयों को भी देखा। रैदासियों के साथ फोटो खिचाई।

इसके पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भोर में ही बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन करने के बाद संत रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंचे। रविदास मंदिर में संत निरंजन दास ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चन्नी रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के वापस पंजाब वापस लौट गए।

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, छका लंगर

विधानसभा चुनाव के बीच संत रविदास जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में दलित मतों को कांग्रेस के पाले में करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का गुरु की जन्मस्थली में आना पहले से ही तय माना जा रहा था। रविदासिया धर्म प्रमुख संत निरंजनदास के आशीर्वाद के लिए अन्य दलों के नेताओं में भी होड़ है। दरबार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच गए हैं।

संत रविदास मंदिर में पीएम मोदी ने टेका माथा, श्रद्धालुओं संग बजाई झांझ

दोपहर में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी -प्रियंका गांधी भी पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित कई अन्य नेता भी सीर गोवर्धनपुर पहुंचेंगे। मंदिर में रविदास मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी राजनेताओं का स्वागत कर रहे है। खास बात यह है कि दरबार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो बार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि मत्था टेकने के बाद लंगर छक चुके हैं।

Tags: cm channisant ravidas jayantivaranasi news
Previous Post

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, छका लंगर

Next Post

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

यह भी पढ़ें

UP Election: ओमप्रकाश राजभर ने परिवार के साथ किया मतदान

03/03/2022
cm pushkar singh dhami

CM धामी ने 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

12/08/2021
Murder

बेटे ने माता-पिता और बहन को उतारा मौत के घाट

17/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version