• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संत रविदास मंदिर में पीएम मोदी ने टेका माथा, श्रद्धालुओं संग बजाई झांझ

Writer D by Writer D
16/02/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। रविदास मंदिर (Sant Ravidas Temple) में पीएम मोदी (PM Modi) ने दर्शन के बाद वहां मौजूद महिलाओं संग कीर्तन में हिस्सा लिया और मंजीरा भी बजाया।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi takes part in ‘Shabad Kirtan’ at Shri Guru Ravidas Vishram Dham Mandir in Delhi’s Karol Bagh on the occasion of Ravidas Jayanti

Source: DD pic.twitter.com/pa2YLWqFnE

— ANI (@ANI) February 16, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत कवि रविदास की जयंती से पहले मंगलवार को कहा था कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बुधवार को रविदास जयंती के अवसर पर वह यहां करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में सुबह नौ बजे जन कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।

कीर्तन से पहले PM ने मंदिर में रविदास का पूजन किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, बुधवार को महान संत गुरु रविदास जी की जयंती है। उन्होंने समाज से जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह आज भी हम सभी को प्रेरणा दे रहे हैं।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, इस अवसर पर मुझे संत रविदास जी की पवित्र स्थली को लेकर कुछ बातें याद आ रही हैं। साल 2016 और 2019 में मुझे यहां मत्‍था टेकने और लंगर छकने का सौभाग्य मिला था। एक सांसद होने के नाते मैंने ये तय कर लिया था कि इस तीर्थस्थल के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मोदी वाराणसी से लोकसभा सदस्य हैं।

Ravidas Jayanti पर दिल्ली के रविदास मंदिर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, महिलाओं  संग कीर्तन में बजाया मंजीरा - pm narendra modi in sant ravidas mandir delhi  on ravidas jayanti NTC - AajTak

मोदी ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि उनकी सरकार ने अपने सभी कदमों और योजनाओं में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, वाराणसी में उनकी स्मृति में निर्माण कार्य पूरी भव्यता के साथ चल रहा है।

दो बार आ चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी

सीरगोवर्धनुपर स्थित रविदास मंदिर में नेताओं की आवाजाही की शुरुआत बसपा सुप्रीमो मायावती से शुरू हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन और ज्ञानी जैल सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई अन्य नेता समय-समय पर आते रहे हैं।

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली तो वह इस मंदिर में 2 बार आए। इसके बाद इस मंदिर का महत्व सियासत के नामचीन चेहरों के लिए भी बढ़ गया। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर पहुंचीं थीं और संत शिरोमणि के चरणों में मत्था टेकने के साथ ही लंगर भी चखा था। साथ ही रैदास समर्थकों को संबोधित भी किया था।

Tags: carolbagh newsdelhi newspm modiravidas jayantiravidas temple
Previous Post

भीषण सड़क दुर्घटना में माता-पिता और दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, छका लंगर

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, छका लंगर

यह भी पढ़ें

Corona havoc

आखिर क्यों कोरोना वायरस कुछ लोगों पर होता है जानलेवा साबित

15/12/2020

‘BSKC’ में बेगूसराय के इतने खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

13/05/2022
Dark Circles

डार्क सर्कल ने छीन लिया चेहरे का आकर्षण, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

12/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version