• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 383 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले सप्ताह की बढ़त के बाद इस सप्ताह का पहला कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के लिए तेजी वाला नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक तेजी के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 289.58 अंक की उछाल के साथ 49 हजार के स्तर को पार करके 49496.05 अंक के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 105.10 अंक की छलांग लगाई और 14900 के स्तर को पार करके 14928.25 अंक से अपने आज के कारोबार की शुरुआत की।

आज हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स के अलावा सभी एशियाई शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस वैश्विक तेजी के माहौल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार को पिछले कारोबारी सप्ताह की तेजी का भी समर्थन मिला हुआ था। जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अच्छी छलांग के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की।

60 लाख गरीब बुजुर्गों को योगी सरकार का तोहफा, खातों में भेजेगी पेंशन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 289.58 अंक की तेजी दिखाते हुए 49496.05 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही तेज लिवाली के बल पर सेंसेक्स कुछ ही मिनटों में 383.96 अंकों की उछाल के साथ 49590.43 अंक के स्तर पर पहुंच कर ट्रेड करने लगा। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में बिकवाली भी शुरू हो गई, जिसके कारण दस बजे सेंसेक्स फिसलकर 49412.05 अंक के स्तर तक गिर भी गया। लेकिन इसके बाद फिर खरीदारी तेज हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स ने दोबारा छलांग लगाना शुरू कर दिया। बीच में बीच में मुनाफावसूली के कारण शेयरों की बिक्री भी होती रही, लेकिन सेंसेक्स लगातार मजबूती दिखाता रहा। खरीद बिक्री के बीच सुबह साढ़े दस बजे सेंसेक्स 323.98 अंक की तेजी के साथ 49530.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 105.10 अंक की तेजी दिखाते हुए 14928.25 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। थोड़ी ही देर में तेज लिवाली के बल पर निफ्टी 128.10 अंक की तेजी दिखाते हए 14951.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली के चक्कर में शुरू हुई बिकवाली के कारण निफ्टी एक बार गिरकर 14900 के स्तर से नीचे 14892.50 अंक तक भी चला गया। लेकिन खरीदारों ने तुरंत ही शेयर बाजार को संभाल लिया और खरीदारी के बल पर निफ्टी एक बार फिर 14900 अंक के स्तर से ऊपर उठकर कारोबार करने लगा। सुबर साढ़े दस बजे निफ्टी 108.45 अंक चढ़ कर 14931.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सपा संसद आज़म खान को कोरोना का मॉडरेट इन्फेक्शन, मेडिकल बुलेटिन जारी

अभीतक के कारोबार में शेयर बाजार में मेटल सेक्टर में 2.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आ रही है। इस इंडेक्स के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयर में 10 फीसदी का उछाल आ चुका है और ये एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह जॉस्ट्स इंजीनियरिंग और डंकन इंजीनियरिंग के शेयर में भी 20 फीसदी की बढ़त बनी हुई है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

ऑक्सीज़न ला रहा टैंकर रास्ता भटका, इंतजार में 7 मरीजों की ‘उखड़’ गई सांसे

Next Post

संक्रमितों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Next Post
cm yogi

संक्रमितों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

यह भी पढ़ें

Indian Embassy

काबुल में फिर खुला भारतीय दूतावास, तालिबान ने की भारत की तारीफ

25/06/2022
Akhilesh yadav

अखिलेश बोले- कोरोना टीकाकरण को इवेंट न समझे भाजपा

04/01/2021
akhilesh yadav

UP Election: अखिलेश यादव ने डाला वोट, कहा- बाबा सीएम को अच्छा काम नहीं करना

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version