• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी थी मुखर: पीएम मोदी

Desk by Desk
24/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व भारती के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के विजन को आत्मनिर्भर भारत का भी सार बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि विश्वभारती की सौ वर्ष की यात्रा बहुत विशेष है। विश्वभारती, मां भारती के लिए गुरुदेव (रवींद्रनाथ टैगोर) के चिंतन, दर्शन और परिश्रम का एक साकार अवतार है। भारत के लिए गुरुदेव ने जो स्वप्न देखा था, उस स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए देश को निरंतर ऊर्जा देने वाला ये एक तरह से आराध्य स्थल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारा देश, विश्व भारती से निकले संदेश को पूरे विश्व तक पहुंचा रहा है। भारत आज इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। भारत आज इकलौता बड़ा देश है जो पेरिस अकॉर्ड के पर्यावरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के सही मार्ग पर है।

फोटोग्राफर्स को देखकर तैमूर को आया गुस्सा, चिल्लाकर बोले- Not allowed

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग है। ये अभियान, भारत को सशक्त करने का अभियान है, भारत की समृद्धि से विश्व में समृद्धि लाने का अभियान है।

प्रधानमंत्री ने कहा, जब हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं तो हमारे मन में सीधे 19-20वीं सदी का विचार आता है। लेकिन ये भी एक तथ्य है कि इन आंदोलनों की नींव बहुत पहले रखी गई थी। भारत की आजादी के आंदोलन को सदियों पहले से चले आ रहे अनेक आंदोलनों से ऊर्जा मिली थी। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता को भक्ति आंदोलन ने मजबूत करने का काम किया था। भक्ति युग में, हिंदुस्तान के हर क्षेत्र, हर इलाके, पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण, हर दिशा में हमारे संतों ने, महंतों ने, आचार्यों ने देश की चेतना को जागृत रखने का प्रयास किया।

पत्नी से झगड़े के दौरान शख्स ने अपनी ढाई महीने की बेटी को मार डाला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वेद से विवेकानंद तक भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी मुखर थी और ये धारा अंतमुर्खी नहीं थी। वह भारत को विश्व के अन्य देशों से अलग रखने वाली नहीं थी। उनका विजन था कि जो भारत में सर्वश्रेष्ठ है, उससे विश्व को लाभ हो और जो दुनिया में अच्छा है, भारत उससे भी सीखे।

Tags: #centenary celebrationsGurudev Rabindranath Tagoreprime minister narendra modivirtual mediaVishwa Bharatiगुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोरपीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवर्चुअल माध्यमविश्व भारतीशताब्दी समारोह
Previous Post

RBI ने किया अलर्ट, फटाफट लोन देने वाले एप्स से रहे सावधान

Next Post

बिहार : राष्ट्रीय जनता दल नेता की गोली मार कर हत्या

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post
shot

बिहार : राष्ट्रीय जनता दल नेता की गोली मार कर हत्या

यह भी पढ़ें

dussehri mango

लखनऊ के दशहरी आम की बढ़ी डिमांड, स्वाद चखने को आतुर गुजरात व असम

15/06/2021
CM Yogi

अन्नदान की महत्ता को भारतीय से अधिक कोई नहीं समझ सकताः मुख्यमंत्री योगी

31/10/2023
PM Modi paid tribute to Manmohan Singh

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, शाह और नड्डा ने भी किए अंतिम दर्शन

27/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version