• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RBI ने किया अलर्ट, फटाफट लोन देने वाले एप्स से रहे सावधान

Writer D by Writer D
24/12/2020
in Categorized
0
RBI

रिजर्व बैंक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक  ने फटाफट लोन देने वाले ऐप्स से लोगों को सचेत रहने को कहा है। ऐसे कई ऐप से कर्ज लेकर परेशान आंध्र प्रदेश के 3 लोग सुसाइड कर चुके हैं। रिजर्व बैंक ने सवालों के घेरे में आई डिजिटल मनी लेंडिंग ऐप्स को लेकर ग्राहकों को सचेत रहने की चेतावनी दी है।

इस तरह के ऐप्स के द्वारा कई कंपनियां लुभावनी ब्याज दर पर सेकंडों में लोन देने का वादा करती हैं उसके बाद बकाये की वसूली के लिए जोर-जबरदस्ती करती हैं।

हाल में गुरुग्राम और हैदराबाद के चार इंस्टेंट लोन ऐप फाइनेंस ऑफिसों में छापा मारा गया. इनमें से दो ऑफिस गुरुग्राम में हैं और बाकी के दो हैदराबाद में। छानबीन के बाद पता चला कि पूरा गोरखधंधा जकार्ता से चल रहा था। इसमें एक चीनी नागरिक के भी लिप्त होने का संदेह है। हैदराबाद के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अविनाश मोहंती ने बताया कि इन चार ऑफिसों में 30 लोन ऐप चल रहे थे।

Nepal: अब प्रचंड को मनाने में जुटी चीनी राजदूत, ओली ने दिया बड़ा झटका

अब तक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और तेलंगाना की एक महिला एग्रिकल्चर ऑफिसर समेत 3 लोगों ने लोन डिफॉल्ट करने पर शोषण किए जाने की वजह से सुसाइड कर लिया है। बहुत से लोगों ने पुलिस थानों में शिकायत की कि सिर्फ कुछ घंटे देर से भुगतान होने पर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इन चार फर्मों के कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों के अकाउंट में पैसे डालते थे और फिर किसी भी डिफॉल्ट की स्थिति में उन्हें फोन कर-कर के बुरी तरह परेशान कर देते थे।

फोटोग्राफर्स को देखकर तैमूर को आया गुस्सा, चिल्लाकर बोले- Not allowed

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है कि वे इस तरह की विवेकहीन गतिविधियों में न फंसें और कंपनी/फर्म की पहले की गतिविधियों के बारे में पुष्टि कर लें, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन कर्ज देती है।’

रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘ग्राहकों को कभी भी केवाईसी दस्तावेजों की प्रति बगैर पहचान वाले व्यक्ति, अपुष्ट/अनधिकृत ऐप को नहीं देना चाहिए और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए इस तरह के ऐप और बैंक खाते की सूचना सचेत पोर्टल के माध्यम से संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देनी चाहिए।’

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि सभी डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्मों को उस बैंक या एनबीएफसी का खुलासा ग्राहकों के सामने करना चाहिए, जिनके माध्यम से वे लोन देने का वादे करते हैं। रिजर्व बैंक की वेबसाइट में पंजीकृत एनबीएफसी का नाम और पता जाना जा सकता है और पोर्टल के माध्यम से इकाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने बुधवार को कहा कि कर्ज की पेशकश करने वाले कुछ ऐप वसूली को लेकर गलत तौर-तरीके अपना रहे हैं। वे उसी प्रकार के तौर-तरीके अपना रहे हैं, जैसा कि 2007 में आंध्र प्रदेश में छोटे कर्ज देने वाले संस्थानों ने किया था और इससे पूरा उद्योग संकट में घिर गया था।

Tags: fake appsmoney laundingRBIRBI alert
Previous Post

Nepal: अब प्रचंड को मनाने में जुटी चीनी राजदूत, ओली ने दिया बड़ा झटका

Next Post

भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी थी मुखर: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी थी मुखर: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

uttrakhand chief ministers

और अब मुख्यमंत्री की सीट की चिंता

13/03/2021
Indian cricketer Farid Hussain died in a road accident

भारतीय क्रिकेटर की दर्दनाक मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो

25/08/2025
CM Yogi heard the problems of 250 people in Janta Darshan

हर पात्र को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version