• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना”…. लिखकर किशोरी ने दे दी अपनी जान

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर  जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में छेड़खानी से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। अपने पांच लाइन की सुसाइड नोट में किशोरी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही विशेष समुदाय के रुस्तम अली नामक युवक द्वारा छेड़खानी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट में मृतका ने पिता से अपनी मौत का बदला लेने की बात भी लिखी है। पूरे मामले में केस दर्ज कर पुलिस  आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पेशे से मिठाई की दुकान चलाने वाले गरीब परिवार की लड़की की खुदकुशी के मामले में मीडिया में खबर चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता की पुत्री ज्योति गुप्ता उम्र 15 वर्ष ने बुधवार को अपने ही घर में साड़ी के फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां किरन ने दरवाजा खोल कर देखा तो ज्योति पंखे में साड़ी के सहारे झूल रही थी। जिसे देखकर वह चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर परिवार के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार रुस्तम अली है। पिताजी आप रुस्तम से मेरे मौत का बदला जरुर लीजिएगा। रुस्तम ने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरी मौत का जिम्मेदार भी वही है।

खूंखार आतंकी को तालिबान ने बना दिया अफगानिस्तान का अंतरिम रक्षा मंत्री

जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से क्षेत्राधिकारी मडियाहू समेत रामपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

एसपी देहात जौनपुर त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मृतक किशोरी के पिता सुरेंद्र ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। रुस्तम अली और उसके चाचा गोरखनाथ, दादा अली राजा के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी देवीवर शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

देश में कोरोना के मामलों में फिर आई तेजी, डराने लगे है आंकड़े

Next Post

एक साथ बैठकर खाना खा रहा था परिवार, की हो गया ये बड़ा हादसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

एक साथ बैठकर खाना खा रहा था परिवार, की हो गया ये बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें

Industrial Training Institute uttar pradesh

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कोरोना महामारी के चलते कम आए आवेदन

29/08/2020
CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

10/06/2023
CM Dhami

श्री वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण: मुख्यमंत्री

20/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version