Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ निम्मी संग कम करने को तरसते थे-फिल्म मेकर्स

nimmi

nimmi

मुंबई| 1933 में नवाब बानो यानी निम्मी (Nimmi) का जन्म आगरा के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था| उनकी मां वहीदन (Waheedan) एक मशहूर गायिका थीं और पिता सेना में ठेकेदारी करते थे| गायिका होने के नाते निम्मी (Nimmi) की मां फिल्म जगत से जुड़ी थीं| निम्मी (Nimmi) को नवाब नाम उनकी दादी ने दिया था  और इसमें बानो उनकी मां ने जोड़ा था| निम्मी (Nimmi) के मां के संबंध फिल्मकार महबूब खान (Mehboob Khan) और उनके परिवार से अच्छे थे| जब निम्मी (Nimmi) 11 साल की थीं तभी उनकी मां का इंतेकाल हो गया| इसलिए उनकी देखरेख के लिए उन्हें उनकी नानी के घर एबटाबाद भेज दिया गया|

Filmfare Awards 2020: क्यों Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottFilmfareAwards

निम्मी (Nimmi) को अपनी फिल्म में लेने के लिए तरसते थे मेकर्स, जानिए क्यों कहलाईं  द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ (The Unkissed Girl of India) कहा जाता है जब किसी को बहुत इज्जत शोहरत मिलती है तब लोग मगरूर हो जाते हैं, जमीन पर उनके पांव नहीं टिकते। लेकिन आज हम जिसकी बात करने जा रहे हैं उसे ऊपरवाले ने सब कुछ दिया बावजूद इसके वे हमेशा डाउन टू अर्थ (Down to earth) रहीं। वो थीं अपने जमाने की मशहूर अदाकारा निम्मी।  निम्मी (Nimmi) का जन्म 18 फरवरी 1933 को आगरा में हुआ था। उनका असली नाम नवाब बानो था। उनकी मां वहीदान(Waheedan) मशहूर गायिका और अभिनेत्री थीं। निम्मी (Nimmi)  के पिता मिलिट्री में कॉन्ट्रेक्टर थे। निम्मी (Nimmi) जब 9 साल की थीं तब ही उनकी मां का इंतकाल हो गया।

निम्मी (Nimmi) का बचपन अपनी नानी के साथ गुजरा। निम्मी (Nimmi) बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों में कां करने के लिए स्ट्रगल करने लगीं। राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें निम्मी(Nimmi) का काम सबको अच्छा लगा और उनके पास बड़ी-बड़ी फिल्मों की लाइन लग गई। निम्मी (Nimmi) अपनी मर्जी से फिल्में चुनती थीं, काफी सोच-समझ कर हां किया करती थी। उनकी हां के इंतजार में निर्देशक कई दिनों तक इंतजार किया करते थे।

‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ निम्मी संग कम करने को तरसते थे-फिल्म मेकर्स

देखते ही देखते निम्मी (Nimmi) टॉप मोस्ट हीरोइन बन गईं। मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे। और इसलिए 1952 में महबूब खान (Mehboob Khan) ने उन्हें अपनी फिल्म आन के लिए साइन कर लिया। इसमें उनके हीरो दिलीप कुमार थे। आन फिल्म की खास बात ये थी कि ये हिंदुस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की पहली रंगीन फिल्म थी। 1965 निम्मी (Nimmi) ने शादी कर ली। उनके पति का नाम था सैयद अली रजा, जोकि जाने माने लेखक थे। उन्होंने ही मदर इंडिया फिल्म लिखी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल गुजरी। हालांकि दोनों की औलाद नहीं रही इसलिए निम्मी की बहन के बेटे को उन्होंने गोद लिया और परवरिश की।

फिल्म आन का एक किस्सा और मशहूर हैं। दरअसल भारत की पहली रंगीन फिल्म आन का प्रीमियर लंदन में हुआ। इसके लिए महबूब खान (Mehboob Khan) और निम्मी (Nimmi) लंदन गए हुए थे। इस मौके पर एरल लेजली थॉमसन फ्लिन भी पहुंचे थे। एरल ने फिल्म की बधाई देते हुए निम्मी का हाथ चूमने की कोशिश की, लेकिन निम्मी (Nimmi) पीछे हट गईं और कहा कि ‘मैं एक हिंदुस्तानी लड़की हूं आर मेरे साथ ये सब नहीं कर सकते’। ये खबर अगले दिन न्यूजपेपर में हेडलाइन ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ (The Unkissed Girl of India) बनी।

निम्मी (Nimmi) और महबूब खान (Mehboob Khan) की आपस में खूब पटती थी। जब महबूब खान ने फिल्म ‘मदर इंडिया’(‘Mother India’) बनाई तो उन्हें काफी पैसों की किल्लत हुई थी। जब निम्मी (Nimmi) को इस बारे में पता चला तो वो पल्लू में नोटों का बंडल बांधकर महबूब के ऑफिस पहुंचीं। मैनेजर को रुपए दिए और कहा कि फिल्म जरूर बननी चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि महबूब साहब को मत बताना कि पैसे मैंने दिए हैं।

निम्मी(Nimmi)  का साल 2020 में निधन हो गया था। वह 88 वर्ष की थी। अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उपनगरीय जुहू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निम्मी को राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता है।

Exit mobile version