• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छुटकारा पाने के लिये साधू ने की थी महिला की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत मंदिर दर्शन को गई जिस महिला का शव पड़ा मिला था उसकी हत्या (murder) मंदिर पर रहने वाले साधू (monk) ने की थी। हत्यारोपी ने पुलिस से बचने के लिये अपना हुलिया भी बदल लिया था लेकिन पुलिस ने उसे गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर उसे जेल भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि 13 मार्च को रवि यादव पुत्र स्व. दलवीर सिंह निवासी ग्राम गढसान थाना नसीरपुर हाल पता शिकोहावाद ने थाना शिकोहाबाद पर तहरीर दी कि मेरी माताजी राधा देवी 12 मार्च की शाम मन्दिर जाने की कहकर गयी थी जो वापस नहीं आयी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज की गयी। 14 मार्च को नौशहरा पुल रेलवे लाइन के किनारे चारागाह में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से काटकर हत्या किये जाने के निशान मिले। इस मृतका की पहचान रवि यादव द्वारा अपनी मां के रूप में की गयी तथा उसकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीमो का गठन किया गया। जांच में यह बात सामने निकालकर आयी कि मृतका जिस स्थान पर पूजा करने जाती थी वहां रहने वाला व्यक्ति बाबा कमलगिरी उसी दिन से गायब है। गुरूवार की रात थाना प्रभारी शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक ने पुलिस टीम के साथ बाबा कमल गिरी उर्फ कमल सिंह कठेरिया पुत्र स्व. दिबोली सिंह निवासी कीरतपुर थाना इकदिल जिला इटावा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में बाबा कमल गिरी ने बताया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका कहती थी कि मुझे अपना लो पहले व टाल मटोल करता था लेकिन बाद में उसने राधा देवी को चारागाह स्थित मजार पर पूजा करने के बहाने ले जाकर खुरपी से हत्या कर दी।

पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल खुरपी बरामद की है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

साढ़े आठ लाख रुपए की शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

02 अप्रैल राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन इन जातकों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
The useless ambulance will now feed the poor street vendors.
Main Slider

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी संचालकों का भरेगी पेट

11/03/2026
Next Post
horoscope

02 अप्रैल राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन इन जातकों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

यह भी पढ़ें

सपा निकालेगी साइकिल यात्रा

आजम खान के उत्पीड़न के खिलाफ सपा निकालेगी साइकिल यात्रा

07/03/2021
Liquor

40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

02/04/2023
Collide

ट्रेलर एवं बस के टकराने पर 11 लोगों की मौत, पन्द्रह से अधिक घायल

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version