Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ : अनुप्रिया पटेल

Anupriya Patel

Anupriya Patel

मीरजापुर। प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। इन पांच वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ। देश के प्रधानमंत्री ने हर लोगों से मन की बात कर उनके मन को छुआ। प्रधानमंत्री ने विश्व में लोगों को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) बरकछा कलां में शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने (Anupriya Patel) कहा कि भाजपा सरकार ने बाणसागर जल परियोजना जैसी बड़ी परियोजना को जिले में स्थापित किया। इससे एक लाख 70 हजार किसानों के डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो रही है। 800 को रुपये से दादर कला में सोलर प्लांट लगवाया तो बुंदेलखंड-सोनभद्र में पेयजल योजना के लिए 55,100 करोड़ की जल जीवन संचय योजना शुरू थी। इसके साथ ही उन्होंने 3037 करोड़ रुपये से 146 किलोमीटर लंबी चार राजमार्गों का निर्माण भी कराया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव का होगा दर्पण : अनुप्रिया पटेल

उन्होंने (Anupriya Patel)  कहा कि भाजपा सरकार कहने में नहीं बल्कि करने में विश्वास करती है। हर गांव, शहर एवं कस्बे में वर्तमान में 20 से 22 घंटे तक की बिजली मिल रही है। पहले की तो याद, नहीं अब आती है तो जाती नहीं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में केवल 12 मेडिकल काॅलेज थे। वर्तमान में एक जिला एक मेडिकल काॅलेज की तर्ज पर हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है।

इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि प्रदेश में निवेश को निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है, निवेशक भी आ रहे हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि यहां पर कार्य करने की क्षमता है। निवेशकों के आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है।

कृषि कानूनों का विरोध किसानों का नहीं विपक्ष का है: अनुप्रिया पटेल

उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। कोरोना काल में देश ने न सिर्फ अपने नागरिकों का टीकाकरण कराया बल्कि कई अन्य देशों की सहायता भी की। इसके साथ ही पक्के मकान, शौचालय, पीने का पानी, उज्जवला योजना, सुशासन, टेक्नोलॉजी, राशन, पारदर्शी व्यवस्था, प्रबंधन योजना, डीबीटी पीएमकेएसवाई जैसी योजनाओं से प्रदेश की उन्नति हुई है।

अनुप्रिया पटेल बोली- देश का चहुमुंखी विकास करेगा आम बजट

इस प्रदेश में देश को सर्वाधिक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दिया है और प्रदेश की खुशहाली के लिए गठबंधन की सरकार बनाई गई है जो कि सरकार को मजबूती दे रही है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए इस गठबंधन को ही विजय बनाना आवश्यक है।

Exit mobile version