• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होकर देश-दुनिया पर बरसाएंगे कृपा का प्रसाद: सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/03/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के लिए केंद्र व प्रदेश शासन की ओर से 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। एक वर्ष में जब यह धरातल पर उतरेंगी तो दुनिया अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में देखेगी। श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर तय समयसीमा के अंदर आगे बढ़ रहा है। प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होकर देश-दुनिया पर कृपा का प्रसाद बरसाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर मीडिया से मुखातिब थे।
सीएम ने कहा कि आज अयोध्या में दर्शन-पूजन के साथ केंद्र-राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन व समीक्षा की।

मानक की गुणवत्ता रखने का निर्देश

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि मैंने भी कई कार्यों को देखा, इसलिए विश्वास से कह सकते हैं कि जिस तेजी से समयबद्ध तरीके से अयोध्या के विकास के कार्य पीएम के विजन व मार्गदर्शन में बढ़ रहे हैं। अयोध्या एक वर्ष में सुंदरतम नगरी के रूप में देश-दुनिया के सामने होगी। सीएम ने कार्यों को तेज करने, परियोजनाओं में मानक की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ समयबद्ध ढंग से इसे आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

मैन पॉवर बढ़ाने के साथ तीन शिफ्ट में काम पर दिया जोर

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि मैन पॉवर बढ़ाने के साथ तीन शिफ्ट में काम करने की आवश्यकता है, जिससे बरसात के कारण दो-तीन महीने यदि बाधा भी आती है, तब भी विकास कार्य समय से पूरा हो सके। अयोध्या में भव्य श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। 3000 मीटर का रनवे, एप्रन, टर्मिनल बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल व आवश्यकतानुसार 791 एकड़ लैंड पहले ली जा चुकी है। 2200 एकड़ लैंड के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है।

समयबद्ध तरीके से काम बढ़ने का जताया विश्वास

सीएम (CM Yogi) ने बताया कि नए घाट से श्रीराम जन्मभूमि, फिर वहां से आगे लखनऊ-अयोध्या हाइवे को जोड़ने के लिए श्रीराम पथ का निर्माण हो रहा है। हनुमानगढ़ी से जन्मभूमि व सुग्रीव किला से जन्मभूमि भक्तिपथ व जन्मभूमि पथ के निर्माण के साथ ही टेड़ी बाजार व अन्य फ्लाईओवर कार्य और बाहर-बाहर पंचकोसीय, 14कोसीय, 84 कोसीय मार्ग, फोरलेन व सिक्सलेन, मल्टीलेवल पार्किंग व विस्थापित व्यापारियों को पुनर्वास, हर घर नल योजना से सरयू जी के पानी को ट्रीट करते हुए हर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था का निर्देश दिया। जर्जर आवास वालों को अच्छे आवास की सुविधा, मठ-मंदिरों के सुंदरीकरण के साथ फसाड लाइटिंग व सिटी की फसाड डिजाइनिंग को एकरूपता से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान में व्यवस्था की गई है। डबल इंजन की सरकार सहयोग कर रही है। विश्वास है कि समयबद्ध तरीके से काम बढ़ेंगे।

जुलाई तक बन जाएगा एयरपोर्ट

सीएम ने कहा कि जुलाई तक एयरपोर्ट बन जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा लाइसेंस आदि की प्रक्रिया पूरी होते ही अंतरराष्ट्रीय व घरेलू फ्लाइट के गंतव्य के लिए जाना जाएगा। स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा, पर्यटन आदि मुद्दों व आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों का बहुमूल्य सुझाव भी मिला।

Tags: ayodhya newscm yogi
Previous Post

65 घंटे बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की बैठक में बनी सहमति

Next Post

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से की भेंट, राम मंदिर निर्माण पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
CM Yogi met Mahant Nritya Gopal Das

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से की भेंट, राम मंदिर निर्माण पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

45 lakh embezzlement in madrasa

जिले के सबसे बड़े मदरसे में 45 लाख का गबन, पूर्व प्रबन्धक समेत छ्ह के खिलाफ केस दर्ज

09/02/2021
Former AAP MLA Sukhbir Singh Dalal joins BJP

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, AAP के पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन

21/12/2024
Supreme Court

राष्ट्रीय आपदा के समय हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version