• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में बनेगा लव-कुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र

Writer D by Writer D
18/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Theme parks

Theme parks will be built in Mathura and Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में मथुरा और अयोध्या में भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के जीवन लीलाओं पर आधारित थीम पार्क (Theme Parks) और एक्सपीरियंस सेंटर बनने की कार्ययोजना नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। कचरे से कंचन की तर्ज पर मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में लवकुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र बनाया जाएगा। प्रयागराज में इसी तर्ज पर बनाये गये शिवालय पार्क की तर्ज पर नगर वेस्ट और धातु स्कैप से मथुरा और अयोध्या में भी थीम पार्क (Theme Parks) बनेंगे। जो धार्मिक नगरियों में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

कचरे से कंचन की तर्ज पर बनेंगे अयोध्या और मथुरा में थीम पार्क (Theme Parks) 

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में लखनऊ के यूपी दर्शन पार्क और प्रयागराज में बने शिवालय पार्क की तर्ज पर मथुरा और अयोध्या में भी थीम पार्क (Theme Parks) और एक्सपीरियंस सेंटर बनाये जाएगें। इसकी विस्तृत कार्ययोजना नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री के सामने विभाग की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित कृष्ण लोकपार्क बनाया जाएगा।

जबकि अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम और लवकुश के जीवन प्रसंगों का चित्रण लवकुश पार्क और श्रीपुरूषोत्तम एक्सपीरिंयस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यूपी नगर विकास विभाग अपनी कचरे से कांचन की निति के तहत शहर के वेस्ट मटेरियल और धातु स्कैप से इन पार्कों का निर्माण होगा। जो पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के साथ नगरीय निकाय के लिए रेवन्यु भी जनरेट करेगा।

मथुरा-वृदांवन क्षेत्र में नगर विकास विभाग बनायेगा कृष्ण लोक पार्क

मथुरा-वृदांवन क्षेत्र में बनने वाले कृष्ण लोक पार्क में 3डी इमेजिंग, इंटरैक्टिव माडल और लाइट एंड साउंड के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दिखाया जाएगा। जिनमें भगवान श्री कृष्ण के जन्म की घटना से लेकर पूतना, बकासुर और कंस वध के साथ उनके युवाकाल, द्रौपदी चीर हरण से लेकर महाभारत में गीता का उपदेश देते हुये उनके विराट स्वरूप को भी दर्शाया जाएगा।

इसके साथ ही पार्क में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए बांसुरी और मयुर आकृति के झूले के साथ द्वापर युगीन मथुरा-वृदांवन का परिदृश्य बनाया जाएगा।

अयोध्या में लवकुश पार्क और श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र का होगा निर्माण

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम और लवकुश के जीवन प्रंसगों पर आधारित लवकुश पार्क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही एलईडी डिस्प्ले, इंटरैक्टिव एलईडी वॉल, वाल म्युरलस्, प्रोजेक्शन और टच कियोस्क जैसी आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव सेंटर भी बनाया जा रहा है।

लवकुश पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए एंटनटेनमेंट जोन भी बनाया जाएगा। जिसमें सेल्फी प्वाइंट, धनुष-बाण का मैदान, घोड़े की सवारी, आब्सटेकल मार्ग, लर्निंग एरिया और इंटरैक्टिव तकनीकि प्रयोग से रामकथा के प्रेरक प्रंसग भी दिखाये जायेंगे। प्रभु राम और कृष्ण के जीवन पर आधारित ये थीम पार्क और अनुभव केंद्र इन नगरियों में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

Tags: Yogi News
Previous Post

यूपीसीडा की 48वीं बोर्ड बैठक में 2025-26 का ₹6190 करोड़ का बजट पारित

Next Post

केजरीवाल की बेटी सात जन्मों के बंधन में बंधी, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी

27/09/2025
Ram Mandir
उत्तर प्रदेश

इस दिन राम मंदिर में होगा भव्य ध्वजारोहण, पांच लाख से ज़्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल

27/09/2025
Maulana Tauqeer Raza
Main Slider

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

27/09/2025
Accident
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

27/09/2025
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

27/09/2025
Next Post
Arvind Kejriwal's daughter Harshita becomes a bride

केजरीवाल की बेटी सात जन्मों के बंधन में बंधी, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे

यह भी पढ़ें

arrested

एटीएम हैक कर लाखों रुपये निकालने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच हैकर्स गिरफ्तार

01/12/2021

योगी 2.0 कैबिनेट में सम्मानजनक हिस्सेदारी पर है अपना दल व निषाद पार्टी की नजर

19/03/2022
PM Modi

गुजरात को मिली पहली स्टीम वाली हैरिटेज ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

31/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version