• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की तेजी में लगी ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

Writer D by Writer D
26/04/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, एलटी माइंडट्री, डिवीज लेबोरेट्रीज, बजाज ऑटो और विप्रो के शेयर 11.05 प्रतिशत से लेकर 1.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल और नेस्ले के शेयर 6.38 प्रतिशत से लेकर 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,050 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,317 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 733 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 169.87 अंक की मजबूती के साथ 74,509.31 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद पहले आधे घंटे तक लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान चलती रही, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा। लेकिन इसके बाद बिकवाल पूरी तरह से बाजार पर हावी हो गए, जिसके कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 135.73 अंक की कमजोरी के साथ 74,203.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई छलांग

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 50.05 अंक की तेजी के साथ 22,620.40 में अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की चाल में भी मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा। लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही मंदड़िये पूरी तरह से बाजार पर हावी हो गए, जिसकी वजह से ये सूचकांक भी लुढ़क कर लाल निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 27.55 अंक की कमजोरी के साथ 22,542.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 277.66 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,617.10 अंक के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 60.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिर कर 22,630.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 486.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 74,339.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 167.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछल कर 22,570.35 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को सुलाया मौत की नींद, दो जवान घायल

Next Post

Lok Sabha Election: यूपी में एक बजे तक 35.73% मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा सबसे पीछे

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
Voting

Lok Sabha Election: यूपी में एक बजे तक 35.73% मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा सबसे पीछे

यह भी पढ़ें

V M Singh

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है आप स्टे नहीं कर सकते हो तो हम स्टे कर देंगे : वी एम सिंह

12/01/2021

सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें शुभ मुहूर्त

06/06/2024
Suicide

सौतेली मां से परेशान युवक ने की आत्महत्या

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version