• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
25/04/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने शानदार रिकवरी की है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, सन फार्मास्युटिकल्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 4.21 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंदुस्तान युनिलीवर, एलटी माइंडट्री और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 9.93 प्रतिशत से लेकर 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,001 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,213 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 788 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 280.60 अंक की गिरावट के साथ 73,572.34 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का मामूली दबाव बनता नजर आया, जिसके कारण ये सूचकांक फिसल कर 73,556.15 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और चौतरफा लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 350 अंक से अधिक की रिकवरी करके 74,066.60 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 187.12 अंक की बढ़त के साथ 74,040.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मतदान से पहले बीमा भारती मुश्किलों में घिरी, लाखों रुपए कैश के साथ PA अरेस्ट

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 85.50 अंक की गिरावट के साथ 22,316.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ये सूचकांक गिर कर 22,305.25 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर थोड़ी ही देर में इस सूचकांक ने हरे निशान में अपनी जगह बना ली। कारोबार के दौरान लगातार हो रही लिवाली के कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 140 अंक से अधिक की रिकवरी करके 22,459.15 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 41.50 अंक की मजबूती के साथ 22,443.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 387.85 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,465.09 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 339.70 अंक यानी 1.52 प्रतिशत गिर कर 22,062.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 114.49 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,852.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 34.40 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसल कर 22,402.40 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

मतदान से पहले बीमा भारती मुश्किलों में घिरी, लाखों रुपए कैश के साथ PA अरेस्ट

Next Post

शरद पवार गुट ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को लेकर ‘शपथ पत्र’ में किया ये बड़ा ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Inflation
Business

सितंबर में महंगाई का झटका, खुदरा दर 5.54% पर पहुंची

13/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Next Post
Sharad Pawar faction released manifesto

शरद पवार गुट ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को लेकर 'शपथ पत्र' में किया ये बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें

PM Modi

PM मोदी ने इजरायल का पीएम बनने पर नफ्ताली बेनेट को दी बधाई

14/06/2021

Omicron के बढ़ते कहर के बीच बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी

05/01/2022
SSC

दिल्ली पुलिस एसआई, सीजीएल समेत 5 भर्ती परीक्षाओं की रिजल्ट डेट जारी

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version