• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री जो योजना बनाते हैं, उसमें दलालों और दलाली की कोई गुंजाइश ही नहीं : मौर्य

Writer D by Writer D
25/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कहा कि दलालों पर अंकुश लगाने और किसानों की आय दो गुनी करने के प्रयास के तहत लागू कृषि बिल से परेशान विपक्ष अन्नदाताओं को भड़काने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

कानपुर को 79 परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जितनी भी योजना बनाते हैं, उसमें दलालों और दलाली की कोई गुंजाइश ही नहीं छोड़ते। इसलिए अब विपक्ष परेशान होकर अन्नदाताओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है। कृषि कानून किसानों के उत्थान के लिए है। इसलिए कांग्रेस पार्टी इस देश में लोगों को गुमराह करने का काम करती है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री सभी किसानो से बात कर रहे हैं। किसान हमारे साथ है और जल्द ही आंदोलन खत्म होगा। उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा -बसपा की सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार जड़ कर चुका था जिसे योगी सरकार ने समाप्त करने का काम किया है। भाजपा बिचौलियों का काम खत्म कर रही है जिससे यह पार्टियां बेचैन हो रही हैं।

विकास दुबे से कम नहीं थी दीप प्रकाश की दहशत, पुलिस भी रहती थी मेहरमान

श्री मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा “ अखिलेश जिसके भी साथ गठबंधन कर लें उनको पराजय का ही सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बुआ के साथ किया,राहुल का साथ किया लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई और पराजय ही हाथ लगी। ”

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बयान पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली में जितनी आबादी है उतने तो उत्तर प्रदेश में छात्र हैं।

गौरतलब है कि कानपुर में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जिले में लोक निर्माण विभाग की ओर से होने वाले कार्यों में 27 सड़कों के लोकार्पण समेत कुल 79 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 67 नए स्टेट हाइवे बनाये जाने की आगामी योजनाओं की भी शुरुआत की। साथ ही प्रदेश में 1500 किलोमीटर की प्लास्टिक के कचरे से बनने वाली सड़क का भी शुभारंभ किया।

Tags: Keshav mauryaup newsup politcs
Previous Post

पदाधिकारी अपने जिलों में रहकर कांग्रेस को मजबूत करें : प्रियंका

Next Post

अटल जी चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, वे हमेशा लोकप्रिय रहे : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
cm yogi

अटल जी चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, वे हमेशा लोकप्रिय रहे : योगी

यह भी पढ़ें

योगी सरकार सोमवार को पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा पेपर लेस बजट

21/02/2021
Property Seized

गैंगस्टर हरगोविंद की 54 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति होगी कुर्क

09/07/2022
मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फ़िरोज़ बख्त अहमद

राम मंदिर निर्माण में बतौर कारसेवक शामिल हों मुसलमान : बख्त

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version