• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूरज चाचा के तेवर से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

Writer D by Writer D
09/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rain

Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में मौसम (Weather) का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। एक ओर जहां पश्चिमी यूपी और मध्य हिस्सों में लू का कहर जारी है, तो वहीं पूर्वांचल और तराई के जिलों में अगले कुछ दिनों के भीतर बारिश (Rain) और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल के लिए कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Rain) और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे, लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

इन जिलों में वज्रपात की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी गई है। लोगों को खुले में रहने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। संभावित प्रभावित जिले देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर हैं।

10-11 अप्रैल को बारिश (Rain) और आंधी का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rain) हो सकती है। इन जिलों में भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

पूर्वांचल और तराई के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर जिले हैं।

OMG! ढाई साल में 25 बार मां बनी महिला, 5 बार हुई नसबंदी; स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को घर से निकलते समय मौसम की जानकारी चेक करने, बिजली गिरने के समय मोबाइल फोन व मेटल वस्तुओं से दूरी बनाए रखने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसान भाई भी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। उत्तर प्रदेश के नागरिकों से अपील है कि वे मौसम की लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों को ही फॉलो करें और सावधानी बरतें।

Tags: weather forecastWeather Report
Previous Post

OMG! ढाई साल में 25 बार मां बनी महिला, 5 बार हुई नसबंदी; स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

Next Post

UPI पेमेंट्स के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, NPCI करेगा ट्रांजैक्शन लिमिट चेंज

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Next Post
UPI

UPI पेमेंट्स के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, NPCI करेगा ट्रांजैक्शन लिमिट चेंज

यह भी पढ़ें

पीएम स्वनिधि योजना PM Swanidhi scheme

पीएम स्वनिधि योजना महिला सशक्तिकरण की अहम कड़ी : आशुतोष टंडन

10/11/2020
WHO

WHO से अमेरिका हुआ बाहर, ट्रंप ने बंद की संगठन की फंडिंग

23/01/2026
Tukaram Omble

26/11 हमले के हीरो का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान

29/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version