• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG! ढाई साल में 25 बार मां बनी महिला, 5 बार हुई नसबंदी; स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

Writer D by Writer D
09/04/2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
A woman became a mother 25 times in 30 months

A woman became a mother 25 times in 30 months

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। जिले से हैराने करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर स्वास्थ्य विभाग सदमे है। आगरा के फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक ही महिला ढाई साल के भीतर 25 बार मां (Mother) बनी। इतना ही नहीं उसी महिला की 5 बार नसबंदी भी हुई। ये सब कुछ हुआ जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना में घोटाला करने के दौरान हुआ है। इसकी पोल तब खुली जब ऑडिट हुआ।

कैसे हुआ इसका खुलासा?

यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी फतेहाबाद का नियमित ऑडिट कराया गया। ऑडिट टीम जैसे-जैसे दस्तावेजों की जांच करती गई, वैसे-वैसे उनके होश उड़ते चले गए। एक ही नाम की महिला को रिकॉर्ड में 25 बार डिलीवरी और पांच बार नसबंदी करना दिखाया गया। इतना ही नहीं, इस महिला के खाते में सरकारी योजनाओं के नाम पर कुल 45,000 रुपये ट्रांसफर भी कर दिए गए थे।

जब यह मामला ऑडिट टीम के सामने आया, तो उन्होंने तुरंत ही सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी। डॉ. श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि यह तकनीकी गलती है या कर्मचारियों की मिलीभगत से किया गया घोटाला है। यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जानें कैसे हुई धांधली?

राज्य सरकार की ओर से दो प्रमुख योजनाएं चलाई जाती हैं। जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना । इन योजनाओं के तहत जननी सुरक्षा योजना में प्रसव के बाद महिला को 1400 रुपये और प्रेरणा देने वाली आशा कार्यकर्ता को 600 रुपये दिए जाते हैं। नसबंदी के बाद महिला को 2000 रुपये, और आशा को 300 रुपयेमिलते हैं। यह पूरी राशि महिला के खाते में सीधे 48 घंटे के भीतर ट्रांसफर कर दी जाती है। इन दोनों योजनाओं की आड़ में ही यह बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। एक महिला को बार-बार डिलीवरी के नाम पर दिखाया गया, फिर बार-बार नसबंदी कराई गई, और हर बार सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया। इस तरह करीब 45,000 रुपये की सरकारी धनराशि का गबन कर लिया गया।

सीएमओ ने क्या बताया?

सीएमओ आगरा ने बताया कि फतेहाबाद और शमशाबाद के सीएचसी पर वर्षों से कुछ कर्मचारियों का दबदबा रहा है। इस वजह से वे एक ही साल में चार अधीक्षकों का तबादला कर चुके हैं, लेकिन दबदबा अब भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की धनराशि समय से ट्रांसफर करने का दबाव रहता है और उसी जल्दबाजी में ऐसी गड़बड़ियां हो सकती हैं।

जांच समिति बनी

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक विशेष जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। इस कमेटी को यह पता लगाना है कि आखिर यह गलती तकनीकी है या फिर कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ एक योजनाबद्ध घोटाला। यदि कर्मचारी दोषी पाए गए तो कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव कहते हैं कि जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह मामला बेहद गंभीर है।

Tags: agra news
Previous Post

26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा कल आएगा भारत

Next Post

सूरज चाचा के तेवर से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Rain

सूरज चाचा के तेवर से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें

Jitendra Singh

‘एम्बुलेंस मैन’ ने थामा AAP का दामन, बीजेपी से रह चुके है विधायक

05/12/2024
arrested

16 लाख के फोन और वाहन समेत आठ चोर गिरफ्तार

30/07/2021
dhanteras

जानें इस साल कब है धनतेरस या धनत्रयोदशी? पूजा का शुभ मुहूर्त

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version