• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाश्ते में बनाएं ये डिश, छोटे-बड़े सबको आएगी पसंद

Writer D by Writer D
25/02/2026
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Aloo Uttapam

Aloo Uttapam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आलू एक ऐसी सब्जी है जो पूरे देश में लोकप्रिय है। यह रसोई का अहम हिस्सा होता है। इसकी मदद से कई सब्जियां तैयार की जाती हैं। आज हम आपको आलू की लीक से हटकर एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत खास है। हम बात कर रहे हैं आलू उत्तपम ( Aloo Uttapam) की। इसे नाश्ते के तौर पर खूब पसंद किया जाता है। उत्तपम एक साउथ इंडियन फूड डिश है और इसे भी लोग इडली, डोसा की जैसे चाव से खाते हैं। आलू उत्तपम ( Aloo Uttapam) एक ऐसी डिश है जो हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आती है। इसे बनाना काफी आसान है और बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। आप अगर दिन की शुरुआत टेस्टी और हेल्दी नाश्ते से करना चाहते हैं तो यह एक शानदार विकल्प है।

आलू उत्तपम ( Aloo Uttapam) बनाने की  सामग्री

आलू उबले – 4-5
प्याज – 1
पनीर कद्दूकस – 2-3 टेबल स्पून
कॉर्न फ्लोर – 1 टेबल स्पून
पोहा – 1 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

आलू उत्तपम ( Aloo Uttapam) बनाने की विधि

– सबसे पहले आलू उबाल लें। इसके बाद आलू का छिलका उतारकर उन्हें एक बड़े बाउल में कद्दूकस कर लें।
– अब इनमें पानी में भिगोया पोहा डालकर मिक्स करें। पोहा डालने से पहले उसका पानी पूरी तरह से निचोड़ लें।
– अब प्याज को बारीक काटकर इस मिश्रण में डालकर मिलाएं।
– फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, बारीक कटा हरा धनिया, राई, कॉर्न फ्लोर सहित अन्य मसाले डालकर सभी को मिक्स करें।
– इस मिश्रण में जरुरत के मुताबिक इतना पानी डालें कि मिश्रण तवे पर ठीक से फैल सके।
– अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
– जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
– इसके बाद आलू से तैयार मिश्रण को तवे पर डालें और गोल करते हुए फैला दें।
– इसके बाद गैस की आंच धीमी कर आलू उत्तपम ( Aloo Uttapam) को पकने दें।
– कुछ देर बाद उत्तपम को पलटाकर ऊपर तेल लगाएं और सेकें।
– इसे तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
– इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें। तैयार है आलू उत्तपम  ( Aloo Uttapam) ।
– इसी तरह सारे आलू उत्तपम ( Aloo Uttapam) बना लें। इन्हें कद्दूकस पनीर से गार्निश कर चटनी के साथ सर्व करें।

Tags: aloo uttapam recipealoo uttapam step-by-step recipedelicious aloo uttapam instructionseasy aloo uttapam cooking methodhomemade aloo uttapam recipehow to make aloo uttapamindian aloo uttapam cooking guidepotato uttapam preparationsouth indian dishes
Previous Post

इस शानदार डिश से बदल जाएगा मुंह का स्वाद

Next Post

पूजा में इन बर्तन का इस्तेमाल करना है अशुभ

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

22/05/2026
oily skin
फैशन/शैली

स्किन रहेगी ऑयल-फ्री, फॉलो करें ये आसान टिप्स

22/05/2026
Beetroot Lassi
खाना-खजाना

प्रचंड गर्मी से बचाएगी ये स्पेशल ड्रिंक, सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद में भी लुभाएगी

22/05/2026
फैशन/शैली

इस छोटी सी चीज खाने के होते है ये फायदे

22/05/2026
Next Post
Steel Utensils

पूजा में इन बर्तन का इस्तेमाल करना है अशुभ

यह भी पढ़ें

Kaal Sarp Dosh

इस कारण नहीं मिल रहा ममता का सुख, करें ये समाधान

13/03/2026

मुख्यमंत्री धामी लखनऊ में योगी के शपथ ग्रहण में हुए शामिल

25/03/2022

राजनीतिक सलाहकार संजय यादव कोरोना पॉजिटिव, तेजस्वी यादव हुए होम क्वारनटीन

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version