Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक मुहिम के तहत कांग्रेस को बदनाम करने की होड़ लग गई : प्रियंका

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकताओं से सोशल मीडिया की ताकत को समझते हुये इस पर सक्रिय रहने का आह्वान किया है।

वाड्रा ने रविवार को यहां आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सोशल मीडिया का जमाना है। हमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ लेवल कमेटियों की जिम्मेदारी होगी कि वह बूथ पर अपनी मजबूत टीम बनाएं। उन्होंने इसके साथ ही बूथ की मतदाता सूची का सत्यापन भी करने की कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा, “आज एक मुहिम के तहत कांग्रेस को बदनाम करने की होड़ लग गई है। हमारी आस्था और निष्ठा पर सवाल उठाऐ जा रहे हैं। हमारी देशभक्ति पर तंज कसे जा रहे हैं।”

वाड्रा ने किसी दल से गठबंधन करने की संभवनाओं को खारिज करते हुये कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिनमें से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता के बीच के लोगों को टिकट देना चाहती है। जो सही मायने में जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठा सकें।

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पहली बार बना T20 वर्ल्ड कप विजेता

उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतें 70 साल में 70 रुपये तक पहुंची जबकि 60 महीने में इसे बढ़ाकर 108 रुपये तक पहुंचा दिया गया। किसानों को खाद बिजली नहीं मिल रही। गरीब आदमी गैस सिलेंडर भरवा नहीं पा रहा। व्यापारियों के व्यापार चौपट हो चुके हैं। यह सब सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।

वाड्रा ने दौरान मेरठ और अलीगढ़ मंडल के 14 जनपदों के लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि अब घर-घर कांग्रेस का झंडा लगना है और उत्तर प्रदेश जीतना है यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 50000 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। आगामी 1 महीने में दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।

Exit mobile version