• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 में इलेक्ट्रिक कारों का रहा बोलबाला, लॉन्च हुई ये 5 EVs

Desk by Desk
19/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Creta Electric से Tesla Model Y तक, 2025 में लॉन्च हुई ये 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इलेक्ट्रिक कारों के लिहाज से एक अहम साल साबित हुआ है. इस साल कई बड़ी कंपनियों ने अपनी नई और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) मार्केट में लॉन्च की, जिनमें बेहतरीन ड्राइविंग रेंज, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और आकर्षक कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के चलते EVs की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 2025 में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Hyundai Creta Electric

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. ये अपनी पेट्रोल-डीजल क्रेटा की लोकप्रियता को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आगे बढ़ाती है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं- 42 kWh और 51.4 kWh जो लगभग 390 किमी और 470 किमी तक की रेंज देती है. ये एसयूवी फास्ट चार्चिंग को भी सपोर्ट करती है और इसके केबिन में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 18 से 20 लाख रुपए तक है.

Tata Harrier EV

टाटा हैरियर ईवी को जून 2025 में लॉन्च किया गया और ये कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी मानी जा रही है. इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के ऑप्शन दिए गए हैं. जो एक बार चार्ज करने पर 500 से 600 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकते हैं,

डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप इसे हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाता है। पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और मजबूत सेफ्टी पैकेज इसकी खासियत हैं. इसकी कीमत 21 लाख से 30 लाख रुपये के बीच है.

Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e एक कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे कंपनी की Born Electric रेंज के तहत लॉन्च किया गया है.इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनसे 500 से 650 किमी तक की रेंज का दावा किया गया है. इसका स्पोर्टी डिजाइन, फास्ट एक्सीलरेशन और प्रीमियम इंटीरियर इसे युवाओं के बीच खास बनाता है. ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसमें शामिल हैं. इसकी कीमत 21 से 31 लाख रुपये के आसपास है, जबकि इसका 7-सीटर वर्जन फैमिली यूज के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

Kia Carens Clavis EV

किआ कैरेंस क्लैविस EV को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया और ये भारत की शुरुआती इलेक्ट्रिक MPVs में से एक है. इसमें 42 kWh और 51 kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं, जो करीब 400 से 490 किमी तक की रेंज देते हैं. 7-सीटर लेआउट, फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स और आरामदायक केबिन इसे खास बनाते हैं. इसकी कीमत 16 से 25 लाख रुपये के बीच रखी गई है.

Tesla Model Y

टेस्ला मॉडल Y के साथ अमेरिकी EV ब्रांड ने भारतीय बाजार में कदम रखा है. ये कार अपने मिनिमलिस्ट डिजाइन, एडवांस सॉफ्टवेयर और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 400 से 500 किमी के आसपास मानी जा रही है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल और लंबी यात्राओं दोनों के लिए उपयुक्त बनती है.

Tags: Kia Carens Clavis EVMahindra XEV 9eTata Harrier EVTesla Model Y
Previous Post

OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा मॉडल्स है ज्यादा पावरफुल?

Next Post

Magh Mela: कानपुर से प्रयागराज के लिए दौड़ेंगी 270 बसें, 50 शटल बसें भी तैयार

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
Magh Mela

Magh Mela: कानपुर से प्रयागराज के लिए दौड़ेंगी 270 बसें, 50 शटल बसें भी तैयार

यह भी पढ़ें

25 साल बाद शरद यादव की एलजेडी का लालू की राजद में फिर हुआ विलय

20/03/2022
Anganwadi

बाला फीचर्स से लैस होंगे उत्तर प्रदेश के 449 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र

18/08/2023
Uttar pradesh Teacher Recruitment

एडेड कॉलेजों में शिक्षकों के 15508 पदों पर आवेदन शुरू

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version