• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा असर

Writer D by Writer D
30/12/2023
in Business
0
rules will change from January 1

rules will change from January 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नया साल जहां लोगों की जिंदगियों में खुशियां ला रहा है, वहीं साल की शुरुआत में ही कुछ चीजों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। अगले साल कई बड़े बदलाव होंगे। लोकसभा चुनाव भी 2024 में ही होने हैं। इसके अलावा सिम कार्ड और GST को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। कुल मिलाकर 1 January से 8 चीजें बदल रही हैं। इसमें गैस सिलेंडर के दाम से लेकर गाड़ियों की कीमतें तक शामिल हैं। आइए बताते हैं 1 January से पैसों से जुड़े कौन से बदलाव होने वाले हैं।

1 January से बदल रहे हैं ये नियम

UPI डीएक्टिवेट हो जाएंगे –

1 January से 1 साल से बंद पड़े UPI अकाउंट बंद हो जाएंगे। बैंकों और पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स भी 1 जनवरी से ऐसी यूपीआई आईडी इनएक्टिव कर देंगे जिनमें पिछले एक साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है।

सिम कार्ड के बदले नियम –

1 जनवरी से सिम लेने के लिए डिजिटल KYC कराना जरुरी होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन ने पेपर बेस्ड KYC को बंद कर दिया है।

ITR फाइलिंग –

1 जनवरी से ITR फाइलिंग के लिए जुर्माना देना पद सकता है। दरअसल, 31 दिसंबर को बिलेटेड ITR रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में 1 जनवरी से इसपर जुर्माना लगाया जायेगा।

डीमैट अकाउंट नॉमिनी –

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या ट्रेडिंग करते हैं तो इसमें नॉमिनी जरूर जोड़ लें। सेबी ने इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर से बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दी है।

पार्सल भेजना होगा महंगा –

नए साल की शुरुआत से पार्सल भेजना महंगा हो सकता है। ओवरसीज लॉजिस्टिक ब्रांड ब्लू डार्ट ने पार्सल भेजने पर 7 फीसदी तक का इजाफा किया है।

गैस सिलेंडर के दाम –

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। ऐसे में साल के पहले दिन आम आदमी को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुसा, 5 की मौत

गाड़ियां लेना होगा महंगा –

1 जनवरी से देश की कई बड़ी कार कंपनियों ने गाड़ियों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। लग्जरी गाड़ियों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

पासपोर्ट-वीजा के नियम –

साल 2024 से विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को नौकरी के लिए पढ़ाई समाप्त होने से पहले वीजा अप्लाई करना पड़ेगा। यानी किसी भी देश के छात्र तब तक कार्य वीजा पर स्विच नहीं कर पाएंगे। जब तक उनका पाठ्यक्रम पूरा न हो जाए।

Tags: 1 JanuaryBusiness NewsBusiness news in hindifinancial rulesrules changes
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुसा, 5 की मौत

Next Post

भारत ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी, बब्बर खालसा का है सदस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
neerav modi
Business

ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को दिया झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज

26/03/2026
Gold
Business

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

23/03/2026
Next Post
Lakhbir Singh Landa

भारत ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी, बब्बर खालसा का है सदस्य

यह भी पढ़ें

अखिल भारत हिन्दू महासभा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के लखनऊ समेत चार जिलों में प्रभारी नियुक्त

07/09/2020

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती, कट्टरपंथी जिहादियों को दिया संदेश

04/11/2021
Post Office

5 साल के लिए इस प्लान में करें निवेश, ऐसे मिलेगा टैक्स छूट का फायदा

14/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version