• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

Writer D by Writer D
10/08/2024
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Dishes

Dishes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून (Monsoon) वह मौसम होता है, जब आपका दिल और दिमाग डिफ़ॉल्ट रूप से अच्छा महसूस करने लगता है। जब बाहर भारी बारिश हो रही हो, तो आपका दिल निश्चित रूप से सिर्फ दो चीजें चाहता है, एक है रोमांटिक म्यूजिक और दूसरा है स्वादिष्ट, मुंह में पानी लाने वाला खाना (Dishes) । आपकी इस टेस्टी खाने की क्रेविंग को शांत करने के लिए, हम कुछ खाने की चीजों की लिस्ट बना रहे हैं जो मानसून के मौसम का पर्याय हैं। आइए नजर डालते हैं 10 अलग-अलग व्यंजनों (Dishes) पर जिन्हें इस बारिश के मौसम में खाया जा सकता है:

पकोड़े

मॉनसून के दौरान मुंह में पानी ला देने वाले पकोड़े और एक कप चाय का कॉम्बो मन को मोह लेने वाला होता है। आप प्याज के पकोड़े, आलू के पकोड़े, फूलगोभी के पकोड़े और पनीर के पकोड़े में से अपनी पसंद के चुन सकते हैं। घर का बनाएं या सड़क के किनारे से खरीदें, पकोड़े सबसे अच्छा विकल्प हैं, पुदीने की चटनी और इमली की चटनी के साथ इसका स्वाद सबसे बेहतरीन लगता है।

समोसा

इस मानसून में समोसा को एक और स्वादिष्ट नाश्ता माना जा सकता है। वह दिन गए, जब लोगों के पास केवल आलू समोसा का ऑप्शन था, अब आप स्पेशल समोसे की लंबी लिस्ट में से कोई एक चुन सकते हैं। आप पास्ता समोसा, मिर्च-पनीर समोसा, न्यूट्रिया-समोसा, कीमा समोसा और कई किस्मों में से एक को चुन सकते हैं।

जलेबी

अपनी मानसून डायरी की सूची में एक मीठा व्यंजन क्यों न जोड़ें? गरमा गरम पतली जलेबियां मानसून में स्वादिष्ट नहीं बल्कि बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं। समोसे के साथ शक्कर की चाशनी में डूबी हुई जलेबियां आपका दिन बना देंगी।

मसाला चाय

हाथ में मसाला चाय का प्याला लेकर अपने पसंदीदा म्यूजिक ट्रैक को सुनते हुए, छत पर बैठकर बारिश की बूंदों का आनंद लेने से बेहतर क्या हो सकता है? अदरक और हरी इलायची वाली एक कप कड़क, मसाला चाय पूरी तरह से स्ट्रेस-बस्टर होगी।

पाव भाजी

मुंबई की ट्रेडमार्क डिश अब हर मेट्रो शहर में आसानी से मिल जाती है। कई सारी सब्जियों के स्वाद वाली भाजी के साथ मक्खन जैसा पाव मानसून के लिए एकदम सही है। ये फाइवर से भरपूर है औ बारिश की क्रेविंग को भी कम करता है। तो पाव भाजी के आनंद के साथ से बारिश की बूंदों का मजा लें।

कचौरी

जरा मसालेदार आलू की सब्जी के साथ परोसी जाने वाली कचौरी के स्वाद की कल्पना कीजिए, बारिश के समय आपको और क्या चाहिए? केक पर चेरी वाला फील डालने के लिए आप गरमा गरम फ्राई और चिप्स भी परोस सकते हैं। सोचकर ही बहुत बढ़िया लग रहा है? है न?

वेज सूप

एक कटोरी गर्म सूप, आपको इस मानसून में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। यह मौसम न सिर्फ खुशियां लेकर आता है बल्कि हवा में ढेर सारे फ्लू और वायरस लेकर आता है। हेल्दी सूप का एक कटोरा दोनों काम पूरे करेगा। फ्लू को दूर रखने के लिए और आपको जबरदस्त जायका देने में सूप कारगर साबित होगा।

भुट्टा 

अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है और अगर आप कुछ बनाना भी नहीं जानते हैं, तो बस अपने सबसे नजदीक ‘भुट्टा वाला भैया’ से मिल लीजिए। अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ इसका स्वाद और भी बेहतर होता है। बस यह करें कि भुट्टे पर नींबू का रस और मसाले से अच्छी तरह लगा लें।

क्रिस्पी स्प्रिंग रोल

बारिश का मौसम हो और गरम-गरम स्प्रिंग रोल चटपटी चटनी के साथ सामने आ जाएं, वाह कहना ही क्या! ये वो चीज है जो लंबे समय तक अपनी गर्माहट और क्रिस्प को बरकरार रखती है, तो इसे ऑर्डर करके मंगाने में सॉगी होने का डर भी नहीं है।

Tags: kitchen hackskitchen tipsmonsoonmonsoon dishesrainy seasonrecipe for snacks
Previous Post

इन वजहों से खो जाता है चेहरे का निखार, रखें इनका ध्यान

Next Post

रात को चेहरे पर लगाएं ये तेल, मिलेगी बेदाग निखरी त्वचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Brinjal
Main Slider

अरे! बैंगन में कीड़े हैं… खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

30/07/2025
Balushahi
खाना-खजाना

रक्षाबंधन पर बनाएं हलवाई जैसी बालूशाही, फॉलो करें ये टेस्टी रेसिपी

30/07/2025
Fridge
Main Slider

फ्रिज में जम गई है गन्दगी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएगा आपका रेफ्रीजिरेटर

30/07/2025
Cracked Heels
Main Slider

फटी एड़ियों पर आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स, कोमल और सुंदर हो जाएंगे पैर

30/07/2025
Sawan
धर्म

सावन के तीसरे सोमवार पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद, इन शुभ योग में करें पूजा

30/07/2025
Next Post
Almond Oil

रात को चेहरे पर लगाएं ये तेल, मिलेगी बेदाग निखरी त्वचा

यह भी पढ़ें

Rahul and Priyanka Gandhi returned to Delhi

राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने की नहीं मिली इजाजत, वापस लौटे दिल्ली

04/12/2024
fraudster arrested

राम मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले पांच ठग गिरफ्तार

22/06/2021
pm modi

सपा अफवाहवादी, पलायनवादी व अंधविश्‍वासी हैं : पीएम मोदी

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version