लाइफ़स्टाइल डेस्क। अगर किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, या घर में कोशिश करने के बाद भी आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं। आपका समय कभी सही नहीं चलता है, या स्थितियां हमेशा आपके विपरीत हो जाती हैं। तो इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करके आप बुरी नजर ,आर्थिक समस्याओं आदि से छुटकारा पा सकते हैं। आज इसी तरह के कुछ राई के उपाय जानते हैं।
अगर आपको लग रहा हैं कि आपके परिवार पर बुरी नजर है या घर के किसी सदस्य को बुरी नजर लगी हुई है, राई के सात दाने और लाल मिर्च, सात साबुत नमक की डेली, लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से 7 बार उतारें, और आम की लकड़ियों की आग में डाल दें। इससे बुरी नजर से मुक्ति मिलती है।.
एक माह में दे पक्ष होते हैं, एक शुक्ल पक्ष दूसरा कृष्ण पक्ष यह उपाय आपको शुक्ल पक्ष में करना है। शनिवार को रात के समय दोनों हाथों में राई लेकर चुपचाप किसी चौराहे पर दाएं हाथ और बाएं हाथ की ओर फेंक दें। यह कार्य पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें। साथ ही सरसों के तेल का दोमुखी दीपक भी प्रज्वलित करें, और बिना पीछे देखे घर वापस आ जाएं। यह उपाय करने से कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है।
अगर आपको व्यापार में घाटा हो रहा है, तो रविवार के दिन तीन पात्र लें एक में राई, दूसरें में तिल और तीसरे पात्र में साबुत धनिया लेकर कार्य स्थल पर रख दें। इससे व्यापार में वृद्धि होती है। आपके व्यापारिक संबंध अच्छे रहते हैं।