• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होठों की बढ़ जाएगी खूबसूरती, ट्राई करें ये उपाय

Writer D by Writer D
11/02/2024
in फैशन/शैली
0
lips

lips

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत होंठ (Lips) भला किसे नहीं चाहिए! हम सब चाहते हैं कि हमारे होंठ खूबसूरत दिखें लेकिन सच कहा जाए तो हम में से बहुत कम लोग ही अपने होंठों का अलग से ध्यान रखते हैं। यहाँ तक की हम में से कुछ तो होंठों की समस्या पर गौर भी नहीं फरमाते। इसी वजह से होंठों से संबंधित छोटी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं और ठीक होने में समय लेती हैं।आमतौर पर लोगों को लिप ड्राईनेस, क्रैकिंग, दर्द, सुन्न हो जाना, छाले पड़ जाना और सूजन जैसी समस्या होती है, जो आम होंठ (Lips) समस्याओं के अंतर्गत आती हैं। लेकिन कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखकर हम न सिर्फ़ होंठों से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में भी अपने होंठों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

अपने लिप्स (Lips) को टच या लिक न करें

लोग अपने होंठों के रुखेपन को दूर करने के लिए होंठों को बार जीभ से चाटते हैं लेकिन लार इस स्थिति को और खराब कर देता है। यदि आपको अपने होंठ ड्राई लगते हैं तो बेहतर होगा कि आप तुरंत लिप बाम लगाएं।

स्वस्थ आहार

अगर आपको खूबसूरत गुलाबी होंठ चाहिए तो आप अपनी डाइट को सुधारें, अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपके होंठों की खूबसूरती बरकरार रहे। विटामिन ए, सी और बी 2 के सेवन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नींबू, पका पपीता, टमाटर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, ओट्स, बादाम को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करके आप खूबसूरत गुलाबी होंठों को पा सकते हैं।

पानी

पानी हमारे पूरे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है, फिर चाहे वह होंठ हों या शरीर का कोई भी हिस्सा। भरपूर पानी पीने से हमारी बॉडी हाइड्रेट रहती है और होंठों पर लालिमा बनी रहती है, होंठ काले नहीं होते।

मेक अप हटाए

आप सुबह- सुबह तैयार हुईं और बाहर निकल गईं। शाम को वापस घर आने पर आप इतना थका हुआ महसूस करती हैं कि आप में इतनी हिम्मत भी नहीं रहती कि आप अपने चेहरे पर से मेकअप हटा दें। जबकि होना तो यह चाहिए कि घर आते ही आपको किसी अच्छे मेकअप रिमूवर से सबसे पहले अपने चेहरे का मेकअप हटाना चाहिए। मेकअप हटाते समय होंठों पर लगी लिपस्टिक या लिप ग्लॉस को भी हटाना सही रहता है।

रात भर अपने होंठों को हाइड्रेटेड रखें

होंठों के ऑयल ग्लैंड नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें अलग से नमी की ज़रूरत पड़ती है। साथ ही हमारी स्किन रात में ही खुद को रिस्टोर करती है, मरम्मत करती है, इसलिए ज़रूरी है कि रात को सोते समय हम अपने होंठों पर एक अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगाकर सोएं।

होंठों की मसाज

होंठों की मालिश करने से वहां का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और होंठों की रंगत निखरेगी। इसके लिए आप पेट्रोलियम जेली, बीसवैक्स या पैराफिन युक्त किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मालिश के दौरान होंठों में नमी को लॉक भी करता है।

एक्स्फोलीएट करे

रात को होंठों पर लिप बाम लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करना चाहिए यानी कि रगड़ना। होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप थोड़ी सी शक्कर का इस्तेमाल कर सकती हैं, इसे मलाई में मिलाकर होंठों पर हौले से रगडें, डेड स्किन अपने आप निकल जाएगी। या फिर पेट्रोलियम जेली में भी शक्कर मिलाकर आप यह कर सकती हैं।

लिप बाल्म का उपयोग

आप जब भी घर से बाहर निकलें, अपने बैग में एक लिप बाम [4] लेकर निकला करें। इसका फ़ायदा यह होगा कि जब भी आपके होंठ ड्राई लगेंगे, आप इसे लगा सकती हैं। इस तरह से आपके होंठों की नमी गायब नहीं होगी, बल्कि हमेशा बनी रहेगी जो खूबसूरत होंठों के लिए ज़रूरी है।

गुलाब की पंखुड़ियों

गुलाबी होंठ पाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए आप गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को पीस लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। यदि आपके होंठ पिग्मेंटेड हैं, तो इसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर भी मिलाया जा सकता है। इसे अपने होंठों पर 10-15 मिनट तक लगाएं रखें और फिर रुई से साफ़ कर लें।

एलोवेरा

अगर आपके घर में एलोवेरा है तो अपने होंठों की देखभाल के लिए इससे बहतर और कुछ नहीं! फ़्रेश एलो वेरा लेकर आप अपने होंठों की हल्के से मालिश करें। इससे डेड स्किन निकलेगी और एलो वेरा में व्याप्त विटामिन ई होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करेगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipslipsremedies for lips
Previous Post

प्रेगनेंसी के दौरान भी खुद को रखे फैशनेबल

Next Post

बड़े काम आते हैं पुराने स्मार्टफोन, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

डार्क अंडर आर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल

03/02/2026
glowing skin
फैशन/शैली

चेहरे से डेड स्किन हो जाएगी गायब, लगाएं फेसपैक

03/02/2026
lips
फैशन/शैली

दादी मां के नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

03/02/2026
curd bhindi
खाना-खजाना

इस डिश से खाने में लाएं ट्विस्ट, फेस्टिव सीजन पर है यह बेहतरीन ऑप्शन

03/02/2026
Zodiac
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा पजेसिव होते हैं इस राशि के लोग

03/02/2026
Next Post
Smartphone

बड़े काम आते हैं पुराने स्मार्टफोन, ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Chhath Puja

कोरोनाकाल में छठ पूजा पर डीजीपी ने दिये निर्देश, सुरक्षा के होंगे कड़े इन्तेजाम

17/11/2020

शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम, कुपित हो जाएंगे शनि देव

16/12/2023
english players

IPL शुरू होने से पहले मच गया बवाल, फ्रेंचाइजीयों ने विवाद में बीसीसीआई को लिखा पत्र

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version