• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के इन स्थानों में होता है स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, यात्रा
0
स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के खूबसूरत वादियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। दुनियाभर से पर्यटक उत्तराखंड में घूमने के लिए आते हैं। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। ये खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के स्थानों के बारे में कहा जाता है कि ये स्थान यूरोप की खूबसूरती को भी फेल करते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि उत्तराखंड के इन स्थानों में स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है।

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है और नैनीताल से करीब 46 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए आते हैं। मुक्तेश्वर में सर्दियों में काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। सर्दियों के मौसम में मुक्तेश्वर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

तपोवन

गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। इस स्थान से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। इस जगह को नंदनवन भी कहा जाता है। तपोवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां पर चीड़ और देवदार के वृक्ष भी हैं जो तपोवन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

देवप्रयाग

समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। इसी स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। यहां का वातावरण काफी शांत है। इस स्थान पर काफी सुकून का अनुभव होता है।

औली

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। औली से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है।

फूलों की घाटी

फूलों की घाटी गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। फूलों की घाटी विश्व धरोहर में शामिल है और 87.50 किलोमिटर वर्ग क्षेत्र में फैली है। यूनेस्को ने 1982 में फूलों की घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। यह घाटी हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई है। फूलों की घाटी में फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

Tags: beautiful uttarakhand tourist placesuttarakhand beautiful imagesUttarakhand beautiful placesuttarakhand most beautiful placesuttarakhand tourist placesuttarakhand tourist places listस्विट्जरलैंड जैसा अनुभव
Previous Post

केवल तितली आसन से मोटापा, पेट से जुड़ी बीमारियां होंगी छूमंतर

Next Post

अकेले रहने से बढ़ता है डिमेंशिया का खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

27/10/2025
Onion oil
फैशन/शैली

प्याज के तेल से बाल बनेंगे घने और मजबूत, जानें बनाने का तरीका

27/10/2025
Multani Mitti
फैशन/शैली

मिट्टी ये मिलेगा खिला हुआ चेहरा, ऐसे करें इस्तेमाल

27/10/2025
Pain
फैशन/शैली

हर दर्द को दूर करने में कारगर हैं ये चीजें, नहीं पड़ती पेन किलर की जरूरत

27/10/2025
oily skin
Main Slider

Oily स्किन वाले भूलकर भी ना करें ये गलतियां

27/10/2025
Next Post
डिमेंशिया

अकेले रहने से बढ़ता है डिमेंशिया का खतरा

यह भी पढ़ें

Road Accident

ससुर के दाह संस्कार से लौट रहे दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत

19/07/2021
Apara Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानिए इससे जुड़े नियम

22/04/2024
loot

गल्ला व्यापारी से बदमाशों ने 2.85 लाख लूटे

17/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version