• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अकेले रहने से बढ़ता है डिमेंशिया का खतरा

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
डिमेंशिया

डिमेंशिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। 50 से 60 साल की उम्र के बीच अकेले रहने से डिमेंशिया होने का खतरा 30 फीसदी तक बढ़ जाता है। एक हालिया शोध में यह खुलासा हुआ है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के अध्ययन के अनुसार अकेलेपन और सामाजिक अलगाव का मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 55 साल की उम्र के ऊपर 21,666 लोगों के डाटा का अध्ययन करने से पता चला कि जो लोग अकेले रहते थे उनमें अल्जाइमर या विभिन्न प्रकार के डिमेंशिया होने का खतरा 30 फीसदी ज्यादा था। इसके लिए शारीरिक असक्रियता, मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप को जिम्मेदार ठहराया गया है।

शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अकेले रहने वाले बुजुर्गों की संख्या बढ़ने से डिमेंशिया के स्तर में बढ़ोतरी होगी और यह मौतों का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर रूपल देसाई ने कहा, जो लोग अकेले रहते हैं उनमें तनाव ज्यादा बढ़ जाता है। बुद्धि की असक्रियता के कारण भी डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

यूरोप और एशिया में किए गए 12 पूर्व शोधों की समीक्षा करने पर शोधकर्ताओं को पता चला कि अगर सामाजिक अलगाव को पूरी तरह से खत्म किया जा सके तो डिमेंशिया के मामलों में 8.9 फीसदी की कमी देखी जा सकती है।

शोधकर्ता डॉक्टर जॉर्जिना चार्ल्सवार्थ ने कहा, डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए मस्तिष्क के स्तर पर, सामाजिक और शारीरिक स्तर पर सक्रिय रहने की जरूरत है। पूर्व के शोधों में पाया गया है कि सामाजिक सक्रियता और दोस्तों व परिवार से रोज मिलने से डिमेंशिया होने का खतरा कम होता है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण सामाजिक मेल-मिलाप में कमी आई है और पृथकवास में लोगों में अकेलापन बढ़ रहा है।

अल्जाइमर सोसाइटी के फायोना काराघेर ने कहा, यह शोध महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि कौन से कदम उठाकर हम डिमेंशिया के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके खतरे को कम करने के लिए सभी को शारीरिक,मानसिक और सामाजिक तौर पर सक्रिय रहना चाहिए। इसके अलावा स्वस्थ जीवनशैली, स्वस्थ आहार और धूम्रपान को त्यागकर भी डिमेंशिया के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Tags: CoronavirusCoronavirus attacks human body in 6 wayscoronavirus indiaCoronavirus India Updatescoronavirus newscoronavirus symptomscoronavirus vaccineCoronavirus winning habitsCoronavirus Worldwide UpdateCovid 19 India Live UpdatesCOVID-19simple habits you need to adopt to win covid 19कोरोनाकोरोना को हराने के लिए अपनाएं ये कदमकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया अपडेटकोरोना वैक्सीनकोरोना से जंगकोरोनावायरसकोविडगंध पहचानने वाले बुजुर्गों में डिमेंशिया का खतरा कमबुजुर्गों में डिमेंशिया होने का खतरा आधा
Previous Post

उत्तराखंड के इन स्थानों में होता है स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

Next Post

हमेशा खाते रहने की आदत बन सकती है ईटिंग डिसऑर्डर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
ईटिंग डिसॉर्डर

हमेशा खाते रहने की आदत बन सकती है ईटिंग डिसऑर्डर

यह भी पढ़ें

ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति

गणतंत्र दिवस पर किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर निर्णय आज

23/01/2021
Akhilesh Yadav

बांके बिहारी मंदिर हादसे में हुई मौतें योगी सरकार पर धब्बा रहेगी: अखिलेश यादव

20/08/2022
CUET PG

फिर से खुल गई CUET UG की एप्लिकेशन विंडो, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन

09/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version