• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पलकें बनेगी आकर्षक, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Writer D by Writer D
06/03/2024
in फैशन/शैली
0
Eyelashes

eyelashes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आंखों का महत्वपूर्ण योगदान हैं और उसके लिए आपकी पलकों (Eyelashes) का आकर्षक और घना होना जरूरी हैं। महिलाएं मेकअप की मदद से अपनी पलकों को आकर्षक बनाने की कोशिश करती हैं ताकि उनके चहरे को निखार मिल सकें। कई महिलाएं तो नकली पलकों का इस्तेमाल करती हैं। जबकि आप चाहे तो अपनी पलकों (Eyelashes) को प्राकृतिक रूप से घना और आकर्षक बना सकती हैं। आंखे नैचुरली खूबसूरत हों तो फिर किसी तरह की चीज को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पलकों (Eyelashes) को बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें घना और मज़बूत बना सकें। आइये जानते है इन उपायों के बारे में…

एलोवेरा जेल

पलकों को घना और सुंदर बनाने के लिए एलोवेरा जेल एक अच्छा घरेलू उपाय हैं, हो सके तो आप एलोवेरा के ताजे जेल को उपयोग में लाएं। पैक किए गए एलोवेरा जेल के उपयोग से बचना चाहिए। सबसे पहले, आप एलोवेरा पत्ता लें और इसे दो हिस्सों में विभाजित करें। अब इसके जेल को इकट्ठा करें। फिर इसके जेल को अपनी पलकों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद, अपनी आँखों को गुनगुने पानी से धो लें।

अंडे की जर्दी

पलकों की ग्रोथ के लिए एक अंडे की जर्दी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन या बादाम का तेल मिलाएं।अच्छी तरह से मिलाएं और इसे कॉटन स्वैब की मदद से अपनी पलकों पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।

जैतून का तेल

पलकों को घना और सुंदर बनाने के लिए जैतून का तेल लगाना भी एक अच्छा उपाय हैं। इसके लिए आपको धैर्य की आवश्यकता हैं। अच्छा परिणाम पाने में एक या एक से अधिक महीने भी लग सकते हैं। तेल लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पलकें सूखी तो नहीं हैं। अब, जैतून के तेल की 3 से 5 बूंदों को लें। फिर इसे अपनी पलकों पर लगाएं। इसे रातभर छोड़ दें।

पेट्रोलियम जेली

पलकों को घना करने के सबसे आसान और सस्ते तरीकों में से एक है पेट्रोलियम जेली की मालिश करना। इसकी मदद से पलकों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए हर रात लगभग दो से तीन मिनट के लिए अपनी आंखों को बंद रखते हुए अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली की मालिश करें। जेली का मॉइस्चराइजिंग गुण आपकी पलकों को थिक बनाता है।

विटामिन ई ऑयल

इस उपाय को अपनाने से आपकी पलकें घनी, काली और सुंदर दिखेगी लेकिन अपनी आँखों को सुरक्षित रखते हुए इस उपाय को अपनाएँ। सोने जाने से पहले विटामिन ई ऑयल को उंगलियों से लगाएं। 5 से 8 मिनट तक इसे मसाज करें। अब रातभर छोड़ दें। फिर अगली सुबह धो लें।

कोकोनट मिल्क

ये पलकों के लिए फ़ायदेमंद है। कोकोनट मिल्क को ठंडा कर लें और फिर इसमें रुई डुबोकर 15 से 20 मिनट के लिए आंखों पर रखें। ये आंखों को ठंडक देने के साथ ही पलकों को घना, मज़बूत बनाएगा। इसके साथ ही यदि आंखों केे इर्द-गिर्द काले घेरे हैं, तो यह उनको भी कम करेगा।

नारियल तेल और लैवेंडर तेल

अन्य सभी तेलों में से नारियल तेल अच्छा हैं यह बालों एवं त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता हैं। इन दोनों तेलों का मिश्रण बनाकर लगाने से यह घनी और सुंदर दिखेंगी। इसके लिए सबसे पहले, एक छोटा बाउल लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 3 बूंद लैवेंडर तेल को मिलाएं। अब दोनों तेलों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे अपनी पलकों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Tags: attractive eyelashesbeautiful eyelashesbeautyBeauty tipseyelasheshome remedies to get beautiful eyelashes
Previous Post

आज बच्चों के लिए बनाएं स्पेशल मैगी

Next Post

देश को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, कोलकाता में पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Lauki ka Dosa
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं लौकी का डोसा, स्वाद और सेहत दोनों पर खरी उतरेगी यह डिश

27/03/2026
Nihari Mutton
खाना-खजाना

खाने का स्वाद बढ़ाएगा निहारी मटन, देखें रेसिपी

27/03/2026
Hair
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों का रखे खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

27/03/2026
Tulsi
धर्म

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

27/03/2026
Next Post
underwater metro

देश को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, कोलकाता में पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी सरकार मुंबई में खोलेगी प्रदेश के मजदूरों के लिए कार्यालय

23/12/2020
Mahant Rameshwar Puri

काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी का निधन, संत समाज में दौड़ी शोक की लहर

11/07/2021
Bobby Kataria

अंडरग्राउंड हुआ बॉबी कटारिया, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version