• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंडरग्राउंड हुआ बॉबी कटारिया, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

Writer D by Writer D
02/09/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Bobby Kataria

Bobby Kataria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह फ्लाइट में सिगरेट पीता नजर आ रहा था। इस मामले में स्पाइस जेट की ओर से शिकायत दी गई थी। दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है।

अब पुलिस ने बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बॉबी कटारिया के कई ठिकानों पर रेड की गई है, लेकिन वह मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गया है, लेकिन बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त को स्पाइस जेट की ओर से जसबीर सिंह ने IGI एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन में बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही सुरक्षा और सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था।

21 जनवरी को स्पाइस जेट में की थी यात्रा

स्पाइस जेट की ओर से शिकायत में कहा गया था कि बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) ने 21 जनवरी को स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-706 से यात्रा की थी। इसमें बॉबी ने स्मोकिंग करने के बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। इसमें वह लाइटर जलाकर सिगरेट पीता दिखाई दिया था।

वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया ने इस मामले में अपनी सफाई दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बॉबी ने अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म का हिस्सा बताया था, इसके साथ ही कहा था कि यह वीडियो साल 2019 में दुबई एयरपोर्ट पर शूट किया गया था।

Tags: Bobby Katariadelhi newsyoutuber Bobby Kataria
Previous Post

कन्या सुमंगला योजना के लिए अब एक बार ही करना होगा आवेदन

Next Post

NTF में छह पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती, देखें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
Next Post
Anti Narcotics Task Force

NTF में छह पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें

Dreams

सपनों में इन का आना भी है एक रहस्य, जानें इसका मतलब

20/05/2026
Navneet Sehgal

प्रदेश में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा : सहगल

23/05/2021
Rakhi Sawant

BB 15: घर से निकलते ही राखी के बदले सुर, विनर के सवाल पर दिया ऐसा जवाब

26/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version