• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डैंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये आसान नुस्खें

Writer D by Writer D
13/03/2026
in फैशन/शैली
0
Dandruff

dandruff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सभी को अपने बालों (Hair) से बहुत प्यार होता हैं फिर वो चाहे पुरुष हो या महिलाएं, यहां तक की बच्चे भी अपने बालों को लेकर बहुत संवेदनशील रहते हैं। सभी अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं कि इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। लेकिन देखा जाता हैं कि गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से बालों के स्कैल्प से जुड़ी कई परेशानियां हो जाती हैं जिसमें से एक हैं रूसी अर्थात डैंड्रफ (Dandruff) जो आजकल बेहद आम समस्या बन चुकी हैं। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल गिरना शुरू हो जाते हैं। इसके इलाज के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आपकी रसोई में ही तमाम ऐसी चीजें हैं, जिनसे आप डैंड्रफ (Dandruff) का इलाज कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं रूसी (Dandruff) की समस्या से निजात दिलाने वाले इन घरेलू नुस्खों के बारे में…

नीम की पत्तियां

नीम, नेचुरल एंटीसेप्टिक है। बालों की समस्या से निपटने के लिए भी हजारों साल से इसका इस्तेमाल होता रहा है। डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या होने पर नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। बाद में पत्तियों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को 10 मिनट तक सिर पर लगाकर रखें। बाद में पानी से सिर को धो लें। नीम की पत्तियों को उबालने के बाद बचे हुए पानी को बचाकर रख लें। इस पानी का इस्तेमाल आप शैंपू के बाद सिर को धोने के लिए कर सकते हैं।

मेथीदाना

स्कैल्प पर मेथीदाने का शीतल प्रभाव पड़ता है और इससे खुजली भी कम हो सकती है। मेथीदाने के बीजों में कई एंटीफंगल गुण होते हैं। आधा कटोरी मेथीदाना लें और उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं। कुछ घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें।

दही

पुराने और खट्टे दही या मट्ठे को अपने पूरे सिर पर लगाएं। कम से कम 10 मिनट तक लगाकर रखें (बेहतर होगा कि कम से कम 30 मिनट तक लगाएं)। बाद में सिर को पानी से धो लें। दही असल में लैक्टोज और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। बालों में लगाने पर दही न सिर्फ बालों को गहराई से पोषण देता है बल्कि इसे डैंड्रफ (Dandruff) से बचाने में भी मदद करता है। डैंड्रफ की समस्या का मुख्य कारण बालों के नीचे की ड्राई स्किन होती है। दही स्कैल्प को इतना पोषण देती है कि, ड्राई स्किन की समस्या लगभग खत्म ही हो जाती है

एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा के भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। एलोवेरा न केवल ठंडक देता है, बल्कि त्वचा को हल्के ढंग से एक्सफोलिएट भी करता है और इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इसे रूसी के इलाज के लिए एक आसान उपाय बनाते हैं। एलोवेरा के पौधे को खोपड़ी पर लगाना सबसे अच्छा है। इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे किसी औषधीय एंटी-डैंड्रफ या माइल्ड शैम्पू से धो लें।

Tags: dandruff causesDandruff cureDandruff home remedies
Previous Post

इस कारण नहीं मिल रहा ममता का सुख, करें ये समाधान

Next Post

इन उपायो से ब्लैकहेड हो जाएंगे गायब, फेस करेगा ग्लो

Writer D

Writer D

Related Posts

Pizza
फैशन/शैली

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
eye makeup
फैशन/शैली

आंखों के रंग के अनुसार करें आईशैडो का चुनाव

01/05/2026
turmeric
धर्म

वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां, करें ये उपाय

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Next Post
blackhead

इन उपायो से ब्लैकहेड हो जाएंगे गायब, फेस करेगा ग्लो

यह भी पढ़ें

School

सरकारी स्कूल में महज इतने छात्र, औचक निरीक्षण DM हैरान

12/03/2023
azam khan

शिकस्त से तिलमिलाए आजम खान, बोले- ईमानदारी से चुनाव हों, हार गये तो राजनीति छोड़ दूंगा

26/06/2022

झांड़ियों में मिला रक्त-रंजित अवस्था में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

29/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version