• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि मीठे में ट्राई करें कुछ नया, बनाएं ये फेमस गुजराती मिठाई

Writer D by Writer D
02/04/2025
in Categorized
0
Doodh Pak

Doodh Pak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्रत और त्योहारी सीजन के शुरुआत के साथ मीठा खाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। इन नौ दिनों में फलाहार के लिए कई तरह के व्यंजन और डेजर्ट बनाए जाते हैं। व्रत में अक्सर लोग हलवा, बर्फी, साबूदाना और सिंघाड़े से बनी हुई डिश का स्वाद लेते हैं। ऐसे में यदि आप रोज-रोज साबूदाना और सिंघाड़े से बनी डिशेज खाकर बोर हो गए है, तो चलिए इस बार कुछ नया ट्राई करते हैं। आज हम आपके नवरात्रि व्रत को सफल बनाने के लिए एक स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाई दूध पाक (Doodh Pak) की रेसिपी शेयर करेंगे। यह खास रेसिपी गुजरात की लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई है, जो हर खास अवसर पर बनाई जाती है। चलिए बिना देर किए इसे बनाने की रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।

दूध पाक (Doodh Pak) बनाने के लिए सामग्री

1 लीटर-दूध
1 टेबल स्पून-समा चावल
1 टेबल स्पून-घी
1/2 कप-चीनी
1/2 टीस्पून-इलायची पाउडर
3-4 लड़ी केसर
आधा कटोरी बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

दूध पाक (Doodh Pak) कैसे बनाएं

– दूध पाक (Doodh Pak) बनाने के लिए सबसे पहले समा चावल को साफ पानी में धोकर पानी निथार लें।
– अब समा चावल में अच्छे से घी मिलाकर एक तरफ रखें।
– 2-3 चम्मच दूध में केसर मिलाकर इसे भी साइड में रखें।
– अब दूध को मध्यम आंच में उबालने के लिए रखें, दूध जब गाढ़ा हो जाए तो घी वाला चावल मिलाकर पकाएं।
– लगातार चलाते हुए चावल और दूध को मध्यम आंच में पका लें।
– साथ ही ड्राई फ्रूट्स, केसर और इलायची पाउडरडालकर मिक्स करें।
– 30-40 मिनट तक इसे ऐसे ही चलाते हुए पका लें और जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने दें।
– दूध पाक (Doodh Pak) जब ठंडा हो जाए तो कटोरी में दूध पाक निकालकर ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर सर्व करें।

दूध पाक (Doodh Pak) बनाते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो

दूध पाक (Doodh Pak) को और ज्यादा मलाईदार बनाने के लिए फुल क्रीम मिल्कका उपयोग करें।
दूध पाक (Doodh Pak) को जितना ज्यादा कम आंच में बनाएंगे, स्वाद उतना ज्यादा अच्छा आएगा।
बेहतर स्वाद के लिए कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
समा चावल को धोने के बाद दूध में भिगोकर रखें और दूध में मिलाने से पहले उसे बारीक कूट लें और फिर दूध मिलाकर रखें।

Tags: Doodh Pakgujarati dishgujarati sweetsnavratri dishNavratri recipe
Previous Post

आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो नवरात्रि में करें लौंग के चमत्कारी उपाय

Next Post

नवरात्रि में शामिल करना है मीठा तो बनाएं साबूदाना की खीर, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Sabudana Kheer

नवरात्रि में शामिल करना है मीठा तो बनाएं साबूदाना की खीर, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

ईरान एटॉमिक संगठन के प्रमुख कोरोना पॉजिटिव

ईरान एटॉमिक संगठन के प्रमुख कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

12/10/2020
Centipedes

धनतेरस पर इस कीड़े का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आगमन का है संकेत

15/10/2025
UGC NET

UGC NET फेज 1 एग्जाम की डेट जारी, यहां देखें शेड्यूल

08/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version