• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीले दांतों को दें मोती जैसी चमक, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
14/06/2025
in फैशन/शैली
0
Yellow Teeth

Yellow Teeth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपकी मुस्कान आपकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है जो किसी के दिल में भी जगह बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। आपके चेहरे की खूबसूरती सिर्फ आपकी आंखें या होंठ ही नहीं बल्कि दांतों (Teeth) से भी होता हैं। मोतियों जैसे चमकते सफेद दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन वहीँ पीले और गंदे दांत आपकी खूबसूरती पर दाग लगाते हैं। इस पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल युक्त उत्पादों पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। लेकिन, आप चाहे तो दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दांतों (Teeth) की सफाई और चमक को बढ़ाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

सेब का सिरका

यह आपके दांतों (Teeth) का पीलापन हटाकर, आपको सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।

बेकिंग सोडा

अगर आपके दांत बहुत पीले हैं तो दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा को आपको 10 दिन तक इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको अपने ब्रश पर थोड़ा बेकिंग सोडा लेना है और ब्रश करना है। आपको खाने वाला सोड़ा इस्तेमाल करना है। कुछ ही दिनों में आपके दांत मोती से चमकने लगेंगे।

स्ट्रॉबेरी

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्ट्रॉबेरी खाने के अलावा दांतों का पीलापन दूर करने के भी काम आती है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी को पिचका कर दांतों पर रगड़ें। ब्रश का इस्तेमाल कर दांतों को साफ करें। इस प्रक्रिया के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करना न भूलें।

सरसों का तेल

दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद भी मानता है कि पीले दांतों की समस्या दूर कर सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दांतों को चमकाने के साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है सरसों का तेल। इसके लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण से दातों पर कुछ देर के लिए मसाज करें। आप चाहें तो उंगली की मदद से दांत और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं या फिर टूथब्रथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 3 से 5 मिनट तक इस नुस्खे को अपनाएं और फर्क खुद देखें।

नींबू और संतरे का छिलका

दांतों को सफेद बनाने के लिए नींबू और संतरे का छिलका इस्तेमाल करें। इन्हें चबाने और दांतों पर रगड़ने से पीले दांत सफेद होने लगते हैं। आपको ऐसा हफ्ते में दो बार जरूर करना है। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

केले का छिलका

दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरह से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन तकी तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं। इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें और फिर देखें पीलापन कैसे दूर हो जाएगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipsyellowness of the teeth
Previous Post

अपने स्पेशल टेस्ट से सबको दीवाना बना लेती है यह डिश, दिलों पर करती है राज

Next Post

अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

mango pickle
खाना-खजाना

घर में बनाए आम का आचार, भूल जाएंगी मार्केट वाला स्वाद

14/04/2026
Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
hair cut
फैशन/शैली

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

14/04/2026
Henna
फैशन/शैली

बेजान बालों में जान डाल देंगे ये हेयर पैक, आजमाते ही दिखेगा असर

14/04/2026
purse
धर्म

पर्स में न रखें इन चीजों, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

14/04/2026
Next Post
glowing skin

अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Noida International Airport.

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

25/10/2025
PM Modi filed nomination

विशेष योग में पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

14/05/2024
CM Yogi

बिजली का बिल तय समय पर जमा कराने के लिए लोगों को करें जागरूक: योगी

22/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version