Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनि देव के प्रकोप से बचाएंगी से खास चीजें, दूर होगा कष्ट

Shani Jayanti

Shani Jayanti

शनि देव (Shani Dev) कर्मों के हिसाब से मनुष्य को उसका फल देते हैं। मान्यता है कि एक बार शनि की टेढ़ी नजर किसी व्यक्ति पर पड़ गई तो उसका जीवन का सर्वनाश हो जाता है। हालांकि एक बार न्याय देव प्रसन्न हो गए तो इंसान का जीवन खुशहाल हो जाता है। आज हम आपको 5 ऐसी चमत्कारी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके प्रयोग से आप शनैश्चर को खुश कर सकते हैं।

पीपल का वृक्ष

पीपल के वृक्ष को शनि (Shani Dev) का प्रतीक माना गया है। अगर संतान होने में बाधा आ रही है तो पीपल का पौधा लगाना चाहिए। हर शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 21 बार परिक्रमा करें।

घोड़े की नाल

घोड़े की नाल सरसों के तेल से धो लें। शनिवार की शाम को घर के मेन गेट पर लगा दें। ऐसा करने से घर के लोगों पर शनिदेव (Shani Dev) की कृपा बनी रहेगी। परिवार में क्लेश नहीं होगा। हालांकि ध्यान रखें कि नाल वहीं लगाएं जो घोड़े के पैर में पहले लग चुकी हो। खरीदी हुई नाल का प्रभाव नहीं होगा।

काला तिल

यदि शनि देव (Shani Dev) आर्थिक परेशानी दे रहे हैं और जीवन में धन का अभाव हो रहा है। ऐसे में काले तिल का इस्तेमाल करें। शनिवार को काला तिल किसी जरूरमंद को दान करें। कम से कम सात शनिवार तक दान करें।

सरसों का तेल

अगर जीवन में लगातार हर कार्यों में असफलता हाथ लग रही है तो सरसों के तेल का प्रयोग करें। शनिवार को लोहे के बर्तन में सरसों का तेल लें। उसमें एक रुपए का सिक्का डालें। तेल में अपना चेहरा देखकर शनि देव (Shani Dev) को चढ़ा दें। या पीपल के पेड़ के नीचे रखें।

लोहे का छल्ला

शनि की पीड़ा समाप्त करने के लिए लोहे का छल्ला धारण करें। अगर छल्ला घोड़े की नाल या नाव की कील से बना हो तो अत्यधिक लाभकारी होते है। शनिवार को सरसों के तेल में छल्ला रख दें। फिर पानी से धोकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहन लें।

Exit mobile version