• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रभु श्रीराम को समर्पित है ये बजट: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट (Budget) पेश कर दिया है। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। बजट में 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं हैं। इस बजट के जरिए योगी सरकार ने किसान, युवा, महिला, कारोबारी समेत अन्य वर्गों को साधने की केाशिश की है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि, आज का बजट जो हमारे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रस्तुत किया है वह प्रभु श्रीराम को समर्पित है। बजट की शुरुआत, मध्य और अंत में प्रभु श्रीराम हैं। उनके विचार, संकल्प व एक-एक शब्द में प्रभु श्री राम हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ये बजट (Budget) आस्था, अंत्योदय व विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि यह बजट समग्र विकास की अवधारणा के साथ प्रभु श्रीराम को समर्पित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट (Budget) है। खास बात है कि हमने जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया है और इसके बावजूद प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। हमने राजकोषीय संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्घता और ईमानदारी से काम किया है।

आज योगी सरकार पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, सोलर सिटी और AI पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमने प्रदेश में बेरोजगारी को नियंत्रित किया है जो कि अब 2.4 फीसदी के आसपास है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से निवेश का माहौल बना है जिससे कि आने वाले समय में भी लाखों रोजगार पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे एक करोड़ से अधिक रोजगार पैदा होंगे। हमने गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि यूपी देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हो। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। हमने प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना कर दिया है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन की बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह बजट लोक मंगल का है। इस बजट से पता चलता है कि उत्सव, उद्योग और उम्मीद अब नए यूपी की पहचान है।

Tags: budget 2024UP Budgetup budget 2024Yogi Newsयूपी बजट 2024
Previous Post

‘हेमंत हैं, तो हिम्मत है…’, CM चंपई सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत

Next Post

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

04/05/2026
Electricity Connection
Main Slider

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

04/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पीएम मोदी के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक : योगी

04/05/2026
Ganga Expressway
Main Slider

बिना बैंक से कर्ज लिए 42,000 करोड़ रुपये की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी : सीएम योगी

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
UP Budget

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

यह भी पढ़ें

बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

22/08/2020

विराट कोहली की बेटी को मिली थी धमकी, DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

02/11/2021
har ghar nal yojna

एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का यूपी ने बनाया रिकार्ड

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version